scorecardresearch
 

उत्तराखंड में बदला मौसम: बद्रीनाथ और केदारनाथ में बारिश-बर्फबारी, पहाड़ों पर बढ़ी ठंड

पहाड़ों पर मौसम ने फिर सर्द मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है. बदरीनाथ धाम में बारिश और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से नजारा पूरी तरह बदल गया है। वहीं, केदारनाथ धाम में भी रात से बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है। ठंड बढ़ने के बावजूद दोनों धामों में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है।

Advertisement
X
उत्तराखंड के कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है (Photo-ITG
उत्तराखंड के कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है (Photo-ITG

उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम में बारिश के साथ ठंड बढ़ गई है, जबकि आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं. वहीं रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में भी रात से बर्फबारी जारी है. पहाड़ों पर बदलते मौसम ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है. इसके बावजूद श्रद्धालु बारिश और ठंड के बीच भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

बद्रीनाथ धाम में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है. धाम के आसपास की ऊंची पर्वत चोटियों पर बर्फ जमने से पूरा इलाका सफेद नजर आ रहा है. बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बदरी विशाल के धाम का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है. 

मौसम के इस बदलाव का असर स्थानीय लोगों के साथ यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों पर भी पड़ रहा है. बारिश और बढ़ती ठंड के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है. हालांकि पर्यटक खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते भी दिखे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश

ठंड और बारिश के बीच दर्शन के लिए कतारें

मौसम खराब होने के बावजूद बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बनी हुई है. तीर्थयात्री बारिश के बीच भी कतारों में लगकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं. ठंड और बारिश भी उनके उत्साह को कम नहीं कर पा रही है.

Advertisement

केदारनाथ धाम में रात से बर्फबारी

रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ धाम में भी वातावरण बेहद सुंदर हो गया है. यहां रात से बर्फबारी जारी है. ऊंचाई पर स्थित धाम में बर्फ गिरने से ठंड का असर बढ़ गया है. बद्रीनाथऔर केदारनाथ, दोनों धामों में मौसम का बदला मिजाज पहाड़ों पर सर्दी की वापसी का एहसास करा रहा है.

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के इस दौर के बीच श्रद्धालुओं को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. धामों की यात्रा पर निकलने वाले लोगों के लिए मौसम की जानकारी लेकर आगे बढ़ना जरूरी है, ताकि आस्था के सफर में मौसम परेशानी न बने.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement