scorecardresearch
 

कर्णप्रयाग में बवाल, सिख श्रद्धालुओं ने लोगों पर तलवार से किया हमला... बद्रीनाथ हाईवे जाम

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि विवाद के दौरान धारदार हथियारों और तलवारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें चार स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया.

Advertisement
X
कर्णप्रयाग में बवाल के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा. (Photo: Screengrabs)
कर्णप्रयाग में बवाल के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा. (Photo: Screengrabs)

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि विवाद के दौरान धारदार हथियारों और तलवारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें चार स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया. 

चमोली जिले के कर्णप्रयाग से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां मामूली विवाद को लेकर सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भारी बवाल हो गया. देखते ही देखते यह विवाद इतना उग्र हो गया कि श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस हिंसक झड़प के दौरान कथित तौर पर तलवारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसके हमले में चार स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.

दरअसल, हेमकुंड साहिब से लौटते वक्त सिख समुदाय के लोगों की कर्णप्रयाग बाजार में कुछ लोगों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई. कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया.समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया. हमले में कई कई लोग चोटिल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने चौकी परिसर सहित बद्रीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया. कुछ लोगों ने पंचपुलिया में भी जाम लगा दिया. क्षेत्र में तनाव का माहौल है. गौचर में यात्रा फिलहाल को रोक दिया गया है. कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों ओर व्यापारियों ने बद्रीनाथ हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया है.

प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. एहतियात के तौर पर गौचर में यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जबकि कर्णप्रयाग में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement