scorecardresearch
 

केदारनाथ में भक्तों का महासैलाब, दर्शन के लिए सुबह से शाम तक कतार... VIP गेट पर धक्का-मुक्की

केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है. आस्था पथ से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार तक लंबी लाइनें लगी हैं. दर्शन में देरी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु वीआईपी गेट की ओर भी पहुंच रहे हैं, जहां भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है.

Advertisement
X
केदारनाथ में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. (Photo: ITG)
केदारनाथ में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. (Photo: ITG)

केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. सुबह से शाम तक श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि मुख्य प्रवेश द्वार से दर्शन में देरी होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वीआईपी गेट की तरफ जमा हो रहे हैं. यहां भीड़ बढ़ने के साथ कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है. वहीं आस्था पथ पर भी श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

दरअसल, केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब है, लेकिन इसी के साथ श्रद्धालुओं की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं. बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों को घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है. सुबह से शुरू हुआ इंतजार कई बार शाम तक जारी रहता है. सबसे ज्यादा परेशानी वीआईपी गेट के आसपास नजर आ रही है. मुख्य प्रवेश द्वार से दर्शन में देरी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु वीआईपी गेट की तरफ पहुंच रहे हैं. यहां भीड़ बढ़ने के कारण कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन रही है.

बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
उधर आस्था पथ पर भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है. दूर-दूर से बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था बरकरार है. इन सब के बीच सवाल व्यवस्थाओं पर भी उठ रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन कराने के लिए की गई व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आ रही हैं.

Advertisement

बद्री-केदार मंदिर समिति और रुद्रप्रयाग प्रशासन के सामने भीड़ को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं को राहत देने की बड़ी चुनौती है. केदारनाथ में हर दिन हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन की आस लेकर पहुंच रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ी जरूरत है कि भीड़ को व्यवस्थित किया जाए, कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को राहत मिले और दर्शन की व्यवस्था सुचारु हो. क्योंकि आस्था के इस महासैलाब में व्यवस्था का मजबूत होना भी उतना ही जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement