scorecardresearch
 

नैनीताल में आग का तांडव! ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक कोठी जलकर राख, दहल गया पूरा इलाका

नैनीताल की वादियों में रविवार दोपहर खलबली मच गई, जब ब्रिटिश काल की एक ऐतिहासिक कोठी अचानक आग में घिर गई. लकड़ी से बनी यह इमारत कुछ ही समय में पूरी तरह जलकर मलबे में बदल गई.

Advertisement
X
नैनीताल में धूं-धूं कर जली ब्रिटिश कालीन कोठी (Photo: ITG)
नैनीताल में धूं-धूं कर जली ब्रिटिश कालीन कोठी (Photo: ITG)


उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार दोपहर को ऐसा मंजर सामने आया, जिसने सबको हिला दिया. वार्ड नंबर 7 में स्थित ब्रिटिश काल की पुरानी कोठी 'ग्लेनमोर' में अचानक भीषण आग लग गई. यह कोठी मुख्य रूप से लकड़ी से बनी थी, इसलिए आग ने पलक झपकते ही पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे के वक्त इस पुरानी कोठी में ललित मोहन तिवारी और अनिल जोशी के परिवार रह रहे थे. ललित तिवारी तो आज दोपहर में ही होली की छुट्टियां मनाने यहां पहुंचे थे, उन्हें क्या पता था कि कुछ ही घंटों में उनकी आंखों के सामने सब कुछ जलकर राख हो जाएगा. गनीमत यह रही कि जैसे ही आग लगी, पड़ोसियों ने धुआं देख लिया और शोर मचा दिया, जिससे दोनों परिवारों को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिटकुल MD के पद से हटाए गए यूसी ध्यानी

धूं-धूं कर जल गई लकड़ी की विरासत

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, आग बेकाबू हो चुकी थी. लकड़ी की बनी होने की वजह से कोठी आग का गोला बन गई थी. दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक अंग्रेजों के दौर की यह ऐतिहासिक इमारत पूरी तरह जलकर मलबे में तब्दील हो चुकी थी. घर में रखा सारा सामान कोयला बन गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

आग लगने की वजह अब भी सस्पेंस

तल्लीताल पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कोई जानहानि तो नहीं हुई है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इतनी भीषण आग लगी कैसे. पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है कि कहीं यह शॉर्ट सर्किट का नतीजा तो नहीं था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement