scorecardresearch
 

बाहुबली राजा भैया की पत्नी के नाम पर खरीदी गई जमीन, सरकार ने कर ली अपने नाम; डीएम का सख्त एक्शन

Raja Bhaiya Wife Land Seized Nainital: उत्तराखंड के सख्त भू-कानून के तहत नैनीताल में बाहुबली राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की 20 नाली जमीन जब्त. शर्तों के उल्लंघन पर डीएम ललित मोहन रयाल ने जमीन को राज्य सरकार के नाम दर्ज करने का दिया आदेश..

Advertisement
X
UP के बाहुबली परिवार की जमीन अब उत्तराखंड सरकार की.(File Photo)
UP के बाहुबली परिवार की जमीन अब उत्तराखंड सरकार की.(File Photo)

उत्तराखंड में लागू सख्त भू-कानून का असर अब बड़े राजनीतिक चेहरों पर भी दिखाई देने लगा है. उत्तर प्रदेश के चर्चित बाहुबली विधायक राजा भैया की पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन पर नैनीताल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे राज्य सरकार के नाम दर्ज करने का फैसला लिया है.

मामला नैनीताल जिले की कैंचीधाम तहसील क्षेत्र का है, जहां गांव सुल्तान में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के नाम 20 नाली से अधिक भूमि खरीदी गई थी. यह जमीन बागवानी के उद्देश्य से ली गई थी, लेकिन प्रशासनिक जांच में सामने आया कि भूमि पर निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप कोई बागवानी गतिविधि नहीं की जा रही थी.

जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कार्रवाई करते हुए संबंधित भूमि को राज्य सरकार के खाते में दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए.

प्रशासन का कहना है कि उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा खरीदी गई जमीन का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए होना अनिवार्य है, जिसके लिए अनुमति ली गई थी. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सरकार को भूमि अपने कब्जे में लेने का अधिकार है. देखें VIDEO:- 



दरअसल, उत्तराखंड सरकार पिछले कुछ समय से भू-कानून को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है. खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि, बागवानी और पर्यटन के नाम पर खरीदी गई जमीनों की लगातार जांच की जा रही है. नैनीताल प्रशासन ने हाल के दिनों में कई ऐसे मामलों में कार्रवाई की है, जहां जमीन का उपयोग तय शर्तों के अनुसार नहीं पाया गया.

राजा भईया जैसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार पर हुई इस कार्रवाई के बाद प्रदेशभर में भू-कानून को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसे सरकार की सख्त नीति और प्रशासनिक कार्रवाई के बड़े उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement