फटी जीन्स पर टिप्पणी कर अपनी फजीहत करा चुके उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक और विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 200 साल तक भारत को गुलाम बनाकर रखा. कोरोना संकट से निपटने में केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने यह बात कही.
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड महामारी से हमें 200 साल तक गुलाम बनाकर रखने वाला अमेरिका भी संघर्ष कर रहा है. उन्होंने कहा, 'जहां अमेरिका के हम 200 वर्ष तक गुलाम थे, पूरे विश्व के अंदर उसका राज था, कभी उसका सूरज छिपता ही नहीं था, ये कहते थे. लेकिन आज के समय में वो डोल गया, बोल गया, पौने तील लाख तक मृत्युदर चला गया.'
"...As opposed to other countries, India is doing better in terms of handling crisis. America, who enslaved us for 200 years and ruled the world, is struggling in current times," says Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat
— ANI (@ANI)
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को नैनीताल जिले के रामनगर में विश्व वानिकी कार्यक्रम में मंच से यह बात कही. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह भी कहा है कि जिसने 2 पैदा किए उसको 10 किलो राशन मिला, जिसने 20 पैदा किए उसको क्विंटल मिला, अब इसमें दोष किसका, 2 ही पैदा किए तो इसमें कुसूर किसका?
असल में, सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना संकट के समय राशन वितरण को लेकर बोल रहे थे. सीएम ने कहा कि जब समय था तो आपने 2 (बच्चे) ही पैदा किए. 20 क्यों नहीं पैदा किए?
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना संकट के हमने चावल बांटे, जिसके 2 बच्चे थे उसको 10 किलो, जिसके 10 बच्चे थे उसको 50 किलो, लोगों ने ढेर लगा लिया. ऐसा चावल दिया कि लोगों ने खाया नहीं होगा. लोगों ने स्टोर बना लिए और खरीददार ढूंढ लिए. इतना बढ़िया चावल की आज तक खुद खरीदे नहीं होंगे.
हर घर में पर यूनिट 5 किलो राशन दिया गया।10 थे तो 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल राशन दिया। फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल मिला। इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए: उत्तराखंड CM मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
— ANI_HindiNews (@AHindinews)
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हर घर में पर यूनिट 5 किलो राशन दिया गया. 10 थे तो 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल राशन दिया. फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल मिला. इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए.
फटी जींस पर घिरे थे सीएम
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इससे पहले भी महिलाओं की फटी जींस पर बोलकर विवादों में रह चुके हैं. उन्होंने कहा था कि आजकल महिलाएं फटी जींस पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है...ये कैसे संस्कार हैं. बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है. हालांकि बाद में तीरथ सिंह रावत ने अपने बयान पर अफसोस जताया था.