scorecardresearch
 

UP में टूरिस्ट के लिए शुरू होगी एयरलाइन सर्विस

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि यपूी सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में नई पर्यटन नीति लागू की है.

Advertisement
X
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटकों को एक नया तोहफा देने जा रही है. प्रदेश में आगरा से वाराणसी वाया लखनऊ के बीच 18-20 सीटों वाली वायुयान सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी. इसी तर्ज पर लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर के बीच भी हवाई सेवा भी शुरू की जाएगी. इसके लिए केंद्र सरकार को कुछ प्रस्ताव भेजे गए थे जिनको केंद्र ने स्वीकार कर लिया है. इसके तहत करीब 300 करोड़ की पर्यटन परियोजनओं को प्रदेश में लागू किया जाएगा.

नई पर्यटन नीति हुई है लागू
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि यपूी सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में नई पर्यटन नीति लागू की है. इसके तहत प्रदेश भर में पर्यटन विभाग के जो होटल बंद थे उन्हें निजी क्षेत्रों को लीज पर देने की कार्यवाही की जा रही है. इसके साथ ही तमाम गेस्ट हाउस का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है. साथ ही हर धार्मिक स्थल को 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाएगी. 25 जून से आम फेस्टिवल का भी आयोजन किया जायेगा.

Advertisement

वाराणसी में एक घाट से दूसरे घाट के लिए रिवर क्रूज
इसके साथ ही वाराणसी में पर्यटक सुविधाओं को भी सरकार बढ़ावा देने जा रही है सहगल ने बताया कि वाराणसी में एक घाट से दूसरे घाट जाने के लिए करीब 13 करोड़ की लागत से गंगा नदी में रिवर क्रूज जल्द शुरू किया जाएगा. टिकट लेकर पर्यटक एक घाट से दूसरे घाट तक जा सकेंगे इसके लिए केंद्र सरकार वारणसी में 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी.

Advertisement
Advertisement