scorecardresearch
 

UP: 100 से अधिक IAS अधिकारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा,योगी ने दिया था निर्देश

नियुक्ति और कार्मिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने मुख्य सचिव के पास भी ब्योरा भेजा होगा, तो वहां से आने में भी एक-दो दिन लग सकते हैं, लेकिन 120 आईएएस अफसर अपनी चल संपत्ति नहीं बता सके हैं.

Advertisement
X
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बावजूद अभी तक लगभग 120 आईएएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है. योगी सरकार ने अफसरों से अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने को कहा था. अधिकारियों को पहले 15 दिन का मौका दिया गया था. इसके बाद फिर अवधि बढ़ाई गई, लेकिन मंगलवार को ब्योरा देने की अवधि समाप्त होने के बाद भी 120 आईएएस अफसरों ने अपनी चल संपत्ति और 30 ने अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया.

नियुक्ति और कार्मिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने मुख्य सचिव के पास भी ब्योरा भेजा होगा, तो वहां से आने में भी एक-दो दिन लग सकते हैं, लेकिन 120 आईएएस अफसर अपनी चल संपत्ति नहीं बता सके हैं.

उन्होंने कहा कि अचल संपत्ति का ब्योरा तो अधिकारी हर साल जमा करते हैं. पहली बार उन्हें चल संपत्ति बताने को कहा गया था. मुख्य ने 20 अप्रैल को दोबारा एक परिपत्र जारी करते हुए चल संपत्ति का विवरण उपलब्ध न कराने वाले आईएएस अफसरों से नाराजगी जताई.

Advertisement

अब मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने तीन मई को सभी प्रमुख सचिवों की एक बैठक बुलाई है. बार-बार निर्देश के बावजूद ब्यौरा न देने वाले अफसरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. ऐसे लोगों की वार्षिक प्रविष्टि रोकी जा सकती है. इससे इंक्रीमेंट और पदोन्नति भी प्रभावित हो सकती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement