सोमवार को उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया. मायावती ने पीएम मोदी के पूरे नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी की नई परिभाषा तय की. मायावती ने कहा कि नरेंद्र मतलब नेगेटिव, दामोदरदास मतलब दलित और मोदी मतलब मैन, वह एक दलित विरोधी व्यक्ति हैं.
: BSP President Mayawati says PM Modi's full name means that he is an anti-Dalit man.
— ANI UP (@ANINewsUP)
मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जानते हैं कि बीएसपी एक पार्टी नहीं एक आंदोलन है, मैंने इसलिए शादी नहीं की, शादी करने की बजाय मैंने अपनी जिंदगी को अल्पसंख्यकों के फायदे में इस्तेमाल किया.
इससे पहले सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मायावती पर जमकर हमला बोला था. प्रधानमंत्री ने कहा था कि नोटबंदी के बाद बीएसपी का पूरा नाम बहनजी संपत्ति पार्टी करार दिया था.