scorecardresearch
 

अपर्णा-प्रतीक के बाद शिवपाल भी CM योगी से मिले, क्या हैं सियासी मायने?

मुलायम सिंह यादव के भाई और यूपी के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल यादव ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. शिवपाल करीब सवा ग्यारह बजे योगी से मिलने उनेक सरकारी आवास पहुंचे.

Advertisement
X
योगी आदित्यनाथ और शिवपाल यादव
योगी आदित्यनाथ और शिवपाल यादव

मुलायम सिंह यादव के भाई और यूपी के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल यादव ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. शिवपाल करीब सवा ग्यारह बजे योगी से मिलने उनेक सरकारी आवास पहुंचे. इससे पहले मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी योगी से मुलाकात कर चुके हैं. शिवपाल की इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

शिवपाल यादव के करीबी सूत्रों की मानें तो यह एक शिष्टाचार भेंट है.लेकिन मुलायम सिंह यादव की बहु और बेटे अपर्णा-प्रतीक ने योगी के स्वागत में जिस तरह पलक-पावड़े बिछाए और जिस तरह सियासी हार के बाद मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव का पक्ष लेते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोला,उससे कुछ-कुछ तो साफ हो ही जाता है कि यह के अलावा व्यापक रणनीति का भी हिस्सा है.

Advertisement

कल विधानसभा स्पीकर से थी मुलाकात
इससे पहले मंगलवार को शिवपाल यादव से मुलाकात की थी. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि शिवपाल-योगी की मुलाकात अखिलेश यादव पर दबाब बनाने की रणनीति का हिस्सा है ताकि पार्टी में सिर्फ अखिलेश ही हावी न रहें. दबाव की इसी रणनीति के तहत अब तक पार्टी के कई पदाधिकारी पार्टी छोड़ चुके हैं. मंगलवार को ही समाजवादी पार्टी की महिला विंग अध्यक्ष श्वेता सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी. इससे पहले के सदस्य सुधीर सिंह भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं. बहरहाल, अंदर चाहे जो बात हो लेकिन बाहर आकर तो इसे शिष्टाचार भेंट का ही अमलीजामा पहनाया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement