scorecardresearch
 

LIVE: PM मोदी के नोएडा दौरे से पहले लगा भारी जाम, पढ़ें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी

पीएम के दौरे की वजह से दोपहर 4 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक कई ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. यहां पढ़ें क्या किए गए हैं बदलाव...

Advertisement
X
नोएडा में जाम से बचने को जारी की गई एडवाइजरी (फाइल फोटो)
नोएडा में जाम से बचने को जारी की गई एडवाइजरी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहेंगे. यहां वे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ सैमसंग की मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे. इसे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री बताया जा रहा है. पीएम आज नोएडा में हैं, इसके लिए यूपी पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइज़री जारी है. दौरे से पहले ही डीएनडी टोल से लेकर सेक्टर 14A तक भारी जाम लगा है. यहां पर करीब एक घंटे से जाम लगा हुआ है.

पीएम के दौरे की वजह से दोपहर 4 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक कई ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. यहां पढ़ें क्या किए गए हैं बदलाव...

- DND के रास्ते नोएडा, अशोक नगर, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट गाजियाबाद आदि स्थानों को जाने वाले वाहन चालक असुविधा से बचने हेतु NH 24 या अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं.

Advertisement

- चिल्ला गेट के रास्ते नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, वेस्ट गाजियाबाद आदि स्थानों को जाने वाले वाहन चालक असुविधा से बचने हेतु NH 24 या अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं.

- एलिवेटेड सड़क, आदि स्थानों से DND के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहन चालक असुविधा से बचने हेतु NH 24 या अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं.

- यमुना एक्सप्रेस वे, ग्रेटर नोएडा, परी चौक से होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के रास्ते DND से दिल्ली को जाने वाले वाहन चालक असुविधा से बचने हेतु अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं.

गौरतलब है कि यहां सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री लगाने जा रहा है. कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में दुनिया के मैप पर सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री होने का टैग चीन या दक्षिण कोरिया के पास नहीं है और अमेरिका के पास भी नहीं है, बल्कि अब उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा को यह उपलब्धि हासिल होने जा रही है.

नोएडा के सेक्टर 81 में स्थित सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की 35 एकड़ में फैली इस फैक्ट्री का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन सोमवार को करेंगे. उनके हेलीकाप्टर को उतारने के लिए फैक्ट्री के पास ही हेलीपैड बनाया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement