scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा में खरीदना चाहते हैं घर? स्वतंत्रता दिवस पर अथॉरिटी ने शुरू की ये योजना

दो और चार साल में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन पत्र प्रत्येक माह के 10वें दिन खोले जाएंगे.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

  • धार्मिक स्थलों के आवंटन के लिए ऑनलाइन योजना
  • पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खुद का घर बनाने के लिए लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर एक और मौका दिया है. स्वतंत्रता दिवस के दिन प्राधिकरण ने 1480 फ्लैट की आवासीय योजना शुरू की है. इस योजना के तहत ओमीक्रॉन-1ए के बहुमंजिला टॉवर में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए में आवासीय भवनों की योजना शुरू की है.

इसमें बहुमंजिले 992 फ्लैट हैं. इसमें 2 बीएचके और 2 बीएचके डीलक्स के फ्लैट बने हुए हैं. 15 से 20 मंजिला टॉवरों में इन फ्लैट का साइज 58.18 और 83.38 वर्गमीटर हैं. इनकी कीमत 34.72 लाख से 52.29 लाख रुपये तक रखी गई है. इस योजना में आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. आवंटन से एक साल के भीतर ही कब्जा दे देने की योजना है. इसके अलावा 488 भवन कई अलग-अलग आवासीय सेक्टर MU-2, ZU-3, ETA-2, ओमीक्रॉन-1, सेक्टर-12 में हैं. इस योजना में भवन के कुल मूल्य का 30 फीसदी जमा कर आवंटन कराया जा सकता है.

Advertisement

इस संबंध में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि इस योजना में भवन लेने के लिए यदि कोई एक मुश्त भुगतान करना चाहता है तो उसे पांच फीसदी की छूट भी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि दो और चार साल में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन पत्र प्रत्येक माह के 10वें दिन खोले जाएंगे.

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि योजना में 488 भवन शामिल किए गए हैं. इन सेक्टर में 29 से 132 वर्गमीटर के भवन शामिल हैं. ये भवन रहने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. इन 488 घरों में 29.76 वर्गमीटर के 35, 35.96 के 63, 86.67 वर्गमीटर के 44 मकान, 120 वर्गमीटर के 30, 54.29 वर्गमीटर के 22, 58.18 वर्गमीटर के 512 और 83.38 वर्गमीटर के 471 दो बेडरूम वाले डीलक्स मकान शामिल हैं.

नरेंद्र भूषण ने ये भी बताया कि प्राधिकरण की योजना में आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकेगा. आवेदन के समय आवेदक को कुल कीमत का 10 फीसदी पैसा जमा करना होगा. इसमें ब्रॉशर का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट (www.greaternoidaauthority.in) पर शुरू हो गई है.

Advertisement

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि आवासीय स्कीम के अलावा छह धार्मिक स्थलों के आवंटन के लिए भी योजना शुरू कर दी है. योजना में सेक्टर-36, सेक्टर-37 तथा नॉलेज पार्क-5 में प्लॉट हैं. योजना का ब्रोशर, नियम, शर्तें और अन्य विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट पर 20 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे.

Advertisement
Advertisement