scorecardresearch
 

पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, ऑनर किलिंग की शंका

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार रात घर से निकले प्रेमी युगल के शव सोमवार सुबह पेड़ से लटके मिले. पुलिस प्रेमी युगल की मौत को आत्महत्या मान रही है, जबकि इलाके में ऑनर किलिंग की चर्चा है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार रात घर से निकले के शव सोमवार सुबह पेड़ से लटके मिले. पुलिस प्रेमी युगल की मौत को आत्महत्या मान रही है, जबकि इलाके में की चर्चा है.

पुलिस के अनुसार, भौरा कलां इलाके में एक युवक और एक युवती के बीच काफी समय से चल रहा था. दोनों अलग-अलग धर्म के थे और शादी भी करना चाह रहे थे. धर्म के अलग-अलग होने की वजह से परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे.

बताया जाता है कि रविवार की रात दोनों अपने-अपने घर से निकले. इसके बाद उनका पता नहीं चल सका. सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले. गांव के लोगों ने दो शव देखकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करके दोनों के लिए भेज दिया.

पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है. हालांकि इलाके में ऑनर किलिंग की बात कही जा रही है.

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement