scorecardresearch
 

सुब्रमण्यम स्वामी ने दोहराया- नेशनल हेराल्ड मामले में जेल जाएंगे कांग्रेस नेता

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों का जेल जाना तय है. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के नेता तीन बार केस हार चुके हैं.

Advertisement
X
स्वामी ने कहा- मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत पर हंसता हूं
स्वामी ने कहा- मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत पर हंसता हूं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों का जेल जाना तय है. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के नेता तीन बार केस हार चुके हैं. वे लोग हताशा में अब मेरी गाड़ी पर पत्थर और अंडे फेंक रहे हैं. स्वामी ने कहा कि सरकार जाने के बाद कांग्रेसियों के पास कोई काम नहीं बचा है. उसके नेता घबराये हैं कि मैं उनको नेशनल हेराल्ड मामले में जेल भेजने वाला हूं.

मुझ पर हमले होते हैं तो मुझे हंसी आती है
कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी की गाड़ी पर थे. इस मामले में स्वामी ने कहा कि जो लोग इनटॉलरेंस की बात कर रहे थे अब वही लोग इनटॉलरेंस दिखा रहे हैं. मैं कांग्रेस के नेताओं के इस काम पर सिर्फ हंस सकता हूं. स्वामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि अगर कोई यूपी में आता है तो उसकी सुरक्षा की जाए.

Advertisement

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर रखें जेएनयू का नाम
सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार को सलाह दी है कि जेएनयू का नाम बदलकर महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखे. उन्होंने कहा कि किसी शिक्षण संस्था का नाम किसे ऐसे व्यक्ति के नाम कैसे रखा जा सकता है जो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की परीक्षा में फेल हुआ हो. उन्होंने कहा कि यह सही होगा कि जेएनयू का नाम बदल कर नेताजी के नाम पर रखा जाए क्योंकि उनके नाम पर फिलहाल देश में कोई नहीं है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement