scorecardresearch
 

हकीम ऑनर किलिंगः अखिलेश ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब्दुल हकीम कथित ऑनर किलिंग मामले में शनिवार को पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि राज्य सरकार ने इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं.

Advertisement
X
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब्दुल हकीम कथित ऑनर किलिंग मामले में शनिवार को पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि राज्य सरकार ने इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांचवें आरोपी मलिक को यहां पास के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. सूत्रों ने बताया कि मामले के अन्य आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था.

एक अन्य घटनाक्रम में खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त रियाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस हत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं.

महविश से मुलाकात करने वाले अहमद ने कहा कि पीड़ित के परिजन को मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी दी जाएगी. हकीम की पत्नी के अनुसार पीड़ित की उसके परिवार के सदस्यों ने गत 22 नवम्बर को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

जिस समय उसे गोली मारी गई वह अपनी पत्नी और दो वर्षीय पुत्री के साथ गांव में प्रवेश ही कर रहा था. हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि यह ऑनर किलिंग का मामला नहीं है, क्योंकि पीड़ित के भाई की ओर से दर्ज करायी गई प्राथमिकी में जिन आरोपियों के नाम हैं उनमें से कोई भी महविश के पक्ष का नहीं है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि महविश अक्टूबर 2010 में हकीम के साथ भाग गई थी. इसके बाद जोड़े ने विवाह कर लिया और महविश के परिवार के विरोध के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे.

29 वर्षीय हकीम ने आमिर खान के रिएलिटी शो सत्यमेव जयते में हिस्सा लिया था और ऑनर किलिंग के खिलाफ बोला था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement