scorecardresearch
 

मंगलसूत्र छीनकर भागे थे... फिर बदमाशों पर लट्ठ लेकर टूट पड़ी महिला, गिरा-गिराकर मारा, Video

तेलंगाना के संगारेड्डी में खेत में काम कर रही एक महिला से दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने करीब 35 ग्राम सोने का मंगलसूत्र छीन लिया. दोनों बाइक से भागने लगे तो महिला ने शोर मचा दिया. आसपास काम कर रहे किसानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने लाठी उठाकर दोनों की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
X
बदमाशों पर लट्ठ लेकर टूट पड़ी महिला. (Photo: Screengrab)
बदमाशों पर लट्ठ लेकर टूट पड़ी महिला. (Photo: Screengrab)

ये कहानी तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की है. यहां चेन स्नैचिंग कर दो बदमाश भाग रहे थे, तभी उन्हें कुछ किसानों ने पकड़ लिया. बदमाशों ने खेत में काम कर रही महिला से सोने का मंगलसूत्र छीना था. जब आरोपी पकड़ लिए गए तो महिला ने दोनों की डंडे से पिटाई शुरू कर दी. आरोपियों की पहचान अरविंद और सैलू के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है.

घटना तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जिन्नारम मंडल में सोलकपल्ली गांव के बाहर की है. महिला खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान अरविंद और सेलू नाम के दो युवक उसके पास पहुंचे. दोनों ने उससे रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की. महिला उनकी बात का जवाब दे ही रही थी कि आरोपियों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया.

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: चेन स्नैचिंग, चाकू से हमला और कार लूट... 15 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा सोनू चिकना

इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर भागने लगे. महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े. किसानों ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने भी लाठी उठा ली. उसने दोनों आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी. जिस महिला को कुछ देर पहले दोनों ने अपना शिकार बनाया था, अब वही उनके सामने खड़ी थी.

Advertisement

करीब 35 ग्राम का मंगलसूत्र छीना था

आरोपियों ने महिला के गले से करीब तीन तोले का सोने का मंगलसूत्र छीना था. इसका वजन लगभग 35 ग्राम बताया गया है. घटना की सूचना पर जिन्नारम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरविंद और सेलू पहले भी चोरी के चार मामलों में शामिल रह चुके हैं. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में उनके खिलाफ पहले दर्ज चार चोरी के मामलों की जानकारी मिली है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों किसी और वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement