scorecardresearch
 

तेलंगाना में नया सियासी दांव, कविता ने नई पार्टी का ऐलान किया, नारा होगा 'Telangana First'

तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता ने तिरुपति दौरे के दौरान नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगले दो महीने में पार्टी का गठन होगा और इसका मुख्य नारा Telangana First होगा. कविता ने कहा कि उनकी पार्टी जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर लोगों की समस्याओं को हल करने पर काम करेगी.

Advertisement
X
तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता. (File Photo: ITG)
तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता. (File Photo: ITG)

तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता ने तिरुपति में मीडिया से बात करते हुए कई अहम राजनीतिक और निजी घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में उन्होंने और उनके परिवार ने भारी मानसिक पीड़ा झेली. कविता ने कहा कि जिस गलती को उन्होंने कभी किया ही नहीं, उसके कारण उन्हें लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने न्यायपालिका का आभार जताते हुए कहा कि भगवान की कृपा से अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

कविता ने बताया कि तिरुमाला की उनकी यात्रा एक निजी मन्नत पूरी करने के लिए थी. उन्होंने कहा कि सभी आरोपों से मुक्त होने के बाद उन्होंने अलिपिरी के पैदल मार्ग से तिरुमाला तक पैदल यात्रा करने की मन्नत मांगी थी, जिसे पूरा करने के लिए वह यहां आईं. 

तिरुपति दौरे के बाद कविता का बड़ा राजनीतिक ऐलान

इस दौरान कविता ने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान भी किया. उन्होंने कहा कि अगले दो महीने के भीतर तेलंगाना में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी. यह पार्टी तेलंगाना जागृति के बैनर तले बनाई जाएगी. कविता ने बताया कि इस पार्टी का मुख्य नारा Telangana First होगा.

उन्होंने कहा कि नई पार्टी का उद्देश्य जाति, धर्म या समुदाय से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करना होगा. पार्टी का फोकस जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं को हल करने पर रहेगा. कविता ने BRS और BJP पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दोनों ही दल विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रहे हैं और जनता की आवाज को सही तरीके से उठाने में असफल रहे हैं.

Advertisement

चार साल की मानसिक पीड़ा का जिक्र, अदालत का जताया आभार

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें आंध्र प्रदेश के लोगों से कोई नफरत नहीं है. उनका विरोध केवल राजनीतिक वर्चस्व के खिलाफ रहा है. कविता ने HYDRAA पहल की भी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहल गरीबों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, जबकि अमीर और प्रभावशाली लोगों के लिए सहायक बन रही है. उन्होंने कहा कि वह गरीब और वंचित लोगों के लिए संघर्ष जारी रखेंगी.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement