scorecardresearch
 

रो पड़े संजू, कहा- माफी नहीं मांगूंगा

1993 मुंबई ब्लास्ट के संबंध में सुप्रीम कोर्ट से 5 साल की जेल की सजा पाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पहली बार मीडिया के सामने आए. मीडिया से बात करते वक्त संजय दत्त इतने भावुक हो गए कि वो रो पड़े.

Advertisement
X
संजय दत्त
संजय दत्त

पाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता पहली बार मीडिया के सामने आए. मीडिया से बात करते वक्त इतने भावुक हो गए कि वो रो पड़े.

मीडिया से मुखातिब होते हुए ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और माफी के लिए कोई अपील नहीं करेंगे. इसके साथ उन्होंने यह भी साफ किया कि वह दिए हुए वक्त के अंदर सरेंडर करेंगे.

ने कहा कि यह मेरे लिए काफी मुश्किल वक्‍त है. मैंने माफी की अपील नहीं की है और ना ही करूंगा. मीडिया से बात करते वक्‍त उनकी बहन प्रिया दत्त भी मौजूद थीं. अपनी बात कहते कहते अपनी बहन के गले लग कर रो पड़े.

भावुक ने कहा, ‘आज मैं सबसे दुखी हूं, मैं दिए गए वक्‍त में अपना काम पूरा कर सरेंडर कर दूंगा.’ उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया. मैं अपने देश और यहां के लोगों से बेहद प्यार करता हूं. इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मुझे जेल जाने से पहले अपना काम खत्म करना है इसलिए मैं शांति चाहता हूं.

Advertisement

संजय दत्त ने उनका समर्थन करने वालों का धन्यवादा अदा किया. इसके बाद वो शूटिंग के लिए रवाना हो गए. संजय दत्त गुरुवार को कमाल अमरोही स्टूडियो में शूटिंग में व्यस्त रहेंगे.

संजय दत्त की मीडिया से मुलाकात के बाद प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि संजय दत्त ने ऐसा क्यों कहा. कानून में सजा मिले व्यक्ति कि तरफ से माफी की अपील कौन करे इसका वर्णन नहीं है. राज्यपाल उन्हें माफ कर सकते हैं और मैं उनसे संजय दत्त और जैब्बुनिसा काजी को माफी देने की बात करूंगा.


काटजू इससे पहले भी संजय दत्त को माफी दिए जाने की वकालत कर चुके हैं. हालांकि उन्होंने तब कहा था कि वो संजय दत्त को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते और ना ही उन्होंने पिछले 40 सालों से कोई फिल्म देखी है.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी को माफ करने की मांग कर चुके हैं. इस सिलसिले में ही राज्यसभा सांसद अमर सिंह और जया प्रदा ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकर नारायणन से मुलाकात की थी. हालांकि को माफी दिए जाने की मांग को लेकर विवाद पैदा हो गया. बीजेपी और शिवसेना ने इसका विरोध किया.

चिट्ठी में छलका था संजय दत्त का दर्द
मुंबई ब्‍लास्‍ट में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ने मीडिया को पत्र लिखा उसमें संजय दत्‍त का दर्द छलक के बाहर आया. ने अपने पत्र में लिखा था, ‘मै 20 वर्षों से दर्द झेल रहा हूं और 18 महीने की सजा काट चुका हूं. अगर कोर्ट मुझे और सजा देना चाहता है तो मुझे भी इसके लिए मजबूत होना होगा. आज मेरा दिल टूटा है क्‍योंकि मेरे साथ मेरे तीनों बच्‍चों और पत्‍नी को भी सजा मिलेगी. मैंने हमेशा हमारी न्‍यायिक प्रणाली का सम्‍मान किया है और आज भी आंखों में आंसू के साथ इसका सम्‍मान कर रहा हूं. मैं अपनी सारी फिल्‍में पूरी करूंगा और किसी को परेशानी में नहीं डालूंगा. मैं फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लोगों, मीडिया, मेरे शुभचिंतकों और अपने फैन्‍स का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्‍होंने मेरा हमेशा साथ दिया.’

Advertisement

क्या है पूरा मामला?
बीते जमाने के मशहूर अभिनेता सुनील दत्त के बेटे को टाडा कोर्ट ने मुंबई ब्लास्ट केस में जुलाई 2007 में 6 साल की सजा सुनाई थी. संजय दत्त को अवैध रूप से एके-56 राइफल रखने का दोषी पाया गया था. बाद में टाडा के अंतर्गत लगाए गए आरोपों से बरी हो गए थे और सीबीआई ने उसको चुनौती नहीं दी. इस दौरान संजय दत्त ने जेल में 18 महीने बिताए हैं. देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मुंबई में 12 मार्च 1993 को सिलसिलेवार 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement