scorecardresearch
 

पिता को मुखाग्नि देने वाली महिला को पुरस्कार

उत्तराखंड सरकार ने परंपरा से हटकर अपने पिता के निधन पर उनको मुखाग्नि देने वाली और राज्य गठन में बढ चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिला श्वेता तोमर को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है.

Advertisement
X

उत्तराखंड सरकार ने परंपरा से हटकर अपने पिता के निधन पर उनको मुखाग्नि देने वाली और राज्य गठन में बढ चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिला श्वेता तोमर को . इसके अतिरिक्त 12 अन्य महिलाओं को भी अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया है.

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री विजय बडथ्वाल ने मंगलवार को पौडी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के डाडामंडी में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्वेता सहित तेरह महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया.

बडथ्वाल ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को दस-दस हजार रूपये के चेक तथा एक प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया.

सम्मानित होने वाली अन्य महिलाओं में कलावती जोशी, प्रेमा, मेघा, सुलोचना, सुषमा, उमा, कलावती, अल्का, प्रांजल, शांति, विनीता और निर्मला शामिल हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement