विश्व हिन्दू परषिद के कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा द्वारा ओला कैब ड्राइवर को लेकर किया गया ट्वीट विवाद का विषय बन गया है. विपक्षी दल जहां इस ट्वीट की आलोचना कर रहे हैं. वहीं, विश्व हिन्दू परिषद ने अपने कार्यकर्ता के इस ट्वीट को जायजा ठहराया है.
विश्व हिन्दू प्ररिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अभिषेक मिश्रा के ट्वीट को सही ठहराते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है. उन्होंने कहा, 'देश में सभी को ये अधिकार है की वो किस समुदाय के लोगों के साथ बैठें और किस समुदाय के लोगों के साथ ना बैठें.
विनोद बंसल ने ये भी कहा कि जब भी हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाती है तब कभी सेकुलर समाज विरोध करने नहीं आता है. लेकिन जब इस समाज पर कोई हिन्दू टिप्पणी कर देता है तो विरोध होना शुरू हो जाता है.
उन्होंने ये भी कहा कि हर बार मुस्लिम समाज की भावना ही आहत होती है हिन्दू समाज की भावनाओं का क्या. विनोद बंसल ये भी कहा कि इस तरह के बयान जब सामने आते हैं तो सब राजनीति करते हैं.
बता दें कि लखनऊ में वीएचपी के कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा ने ड्राइवर का नाम देखकर ओला कैब की बुकिंग कैंसल कर दी थी. जिसके बाद उसने स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट भी किया था. ये घटना बीते 20 अप्रैल की है. अभिषेक मिश्रा ने लखनऊ में बटलर कॉलोनी से पॉलिटेक्निक बस स्टैंड जाने के लिए ओला कैब बुक की. लेकिन ड्राइवर का नाम देखकर कैब बुकिंग रद्द कर दी थी. अभिषेक के इस कदम की हर तरफ आलोचना हो रही है.