scorecardresearch
 

तेलंगाना बिल को कैबिनेट की मंजूरी, शिंदे ने कहा-इसी सत्र में लाएंगे बिल

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने 10 जिलों वाले पृथक तेलंगाना राज्य गठन के लिए विधेयक को मंजूरी दे दी.

Advertisement
X
सुशील कुमार शिंदे
सुशील कुमार शिंदे

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने 10 जिलों वाले पृथक तेलंगाना राज्य गठन के लिए विधेयक को मंजूरी दे दी.

शिंदे ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी. शिंदे ने पत्रकारों से कहा, 'विधेयक को मंत्रिमंडल ने पारित कर दिया और विधेयक को राष्ट्रपति के पास उनकी मंजूरी प्राप्त करने के लिए भेज दिया गया.'

शिंद ने आगे बताया, 'सरकार राज्य की जनता का सम्मान एवं अवसर की समानता बचाए रखने के लिए विशेष प्रयास करेगी. राज्य में आर्थिक एवं सामाजिक स्थिरता बनाए रखने के लिए सरकार विशेष खयाल रखेगी.' उन्होंने फिर कहा कि सरकार नवगठित राज्य में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थान स्थापित करने के लिए भी विशेष प्रयास करेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement