मशहूर ट्रांसजेंडर और पत्रकार अप्सरा रेड्डी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. अप्सरा रेड्डी को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अप्सरा रेड्डी का कांग्रेस में स्वागत किया.
पेशे से पत्रकार अप्सरा रेड्डी के पास अभी तक एआईएडीएमके (AIADMK) के प्रवक्ता की जिम्मेदारी थी. AIADMK के अलावा उन्होंने बीजेपी के लिए भी काम किया है.
विदेश में की पढ़ाई
अप्सरा रेड्डी की पढ़ाई विदेश से हुई है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मानोश यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में बीए की डिग्री हासिल की. इसके बाद मास्टर्स के लिए उन्होंने ब्रिटेन का रुख किया और लंदन की सिटी यूनिवर्सिटी से ब्रॉडकास्टिंग में मास्टर्स किया.
Congress: Apsara Reddy, one of India’s most well-known transgender journalist and activist has been appointed as National General Secretary, All India Mahila Congress (AIMC) by party president Rahul Gandhi
— ANI (@ANI)
पत्रकारिता में लंबा अनुभव
विदेश से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद अप्सरा रेड्डी ने बड़े मीडिया संस्थानों के साथ किया. उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के अलावा दि हिंदू, न्यू इंडियन एक्सप्रेस और डेक्कन क्रोनिकल के लिए काम किया. अप्सरा ने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम जॉन हॉवर्ड समेत कई मशहूर हस्तियों के इंटरव्यू भी किए. उन्होंने तमिल शो को होस्ट भी किया.
पत्रकारिता के बाद 2016 में अप्सरा रेड्डी ने राजनीति का रास्ता अपनाया और तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी AIADMK ज्वाइन की. इसके बाद उन्होंने बीजेपी में भी अपनी सेवाएं दीं.
आजतक से खास बातचीत में अप्सरा ने बताया कि वह महिलाओं के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए काम करेंगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह समाज में फैली असमानता दूर करने के लिए काम करेंगी.