10:45 PM इलाहाबादः राष्ट्रगान पर बैन विवाद पर स्कूल को बंद करने का आदेश
इलाहाबाद के एम.ए. कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रगान पर रोक लगाने के मामले में CDO ने कहा कि बिना मान्यता के स्कूल को सीज करने का दिया गया है. प्रबंधक जियाउल हक के खिलाफ राष्ट्र द्रोह का मामला दर्ज.
10:28 PM बिहार में बाढ़ से अब तक 95 की मौत
बिहार में आई बाढ़ के हालात रविवार को भी खराब रहे. कटिहार जिले में चार और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 95 पहुंच गई है.
10:14 PM बिहार: सशस्त्र सीमा बल और पुलिस ने मुजफ्फरपुर से 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
Bihar: Sashastra Seema Bal in jt op with police arrested 5 Naxals in Muzaffarpur distt, seized 3 detonators,14 live cartridges from them.
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
09:55 PM जम्मू में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना
09:18 PM पंजाबः होशियारपुर में बस की टक्कर से 5 की मौत, कई घायल
09:16 PM रियो ओलंपिकः भारत-जापान के बीच महिला हॉकी मैच 2-2 पर ड्रॉ
09:14 PM उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 IAS और 11 PCS अधिकारियों का तबादला किया
09:00 PM राजस्थानः पानी का बिल भरने की बात को लेकर झगड़ा, एक व्यक्ति की हत्या
झगड़े के दौरान एक युवक ने 50 साल के व्यक्ति को उतारा मौत के घाट. आरोपी मुकेश राजपूत फरार. लाखलाण गांव का मामला.
08:52 PM रियो 2016: भारत vs जापान महिला हॉकी मुकाबला, तीसरे क्वार्टर के बाद बराबरी पर दोनों टीमें
#RioOlympics2016 Women's hockey match India vs Japan: After third quarter, its now 2-2.
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
08:27 PM छत्तीसगढ़ः पुलिस ने 4 नक्सल समर्थकों को किया गिरफ्तार
Chhattisgarh: Four naxal supporters arrested by Police in Kondagaon's Mardapal village. pic.twitter.com/KupiKahuN4
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
08:15 PM दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड ACP ने रेल के आगे कूदकर की आत्महत्या
पांच महीने पहले रिटायर हुए ACP ने तिलक ब्रिज के पास रेल के सामने छलांग लगाकर दी जान. सुसाइड नोटिस मिला. पारिवारिक समस्या बताई जा रही है वजह.
07:50 PM सहारनपुरः ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 10 की मौत, 18 घायल
चिलकाना कसबे में हुए हादसे के वक्त ट्रैक्टर में श्रद्धालु सवार थे.
07:35 PM मायावती और नसीमुद्दीन भ्रष्टाचार में लिप्त, कमाए हैं करोड़ों: दयाशंकर
07:30 PM मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गयाः दयाशंकर
07:28 PM मैं अपने बयान पर कायम, मायावती बेचती हैं टिकटः दयाशंकर
बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने वाले दयाशंकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही.
07:20 PM रियोः महिला तीरंदाज़ी मुकाबले में भारत ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
07:17 PM समाज में एकता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिएः PM मोदी
07:15 PM हमें दलितों को प्रताड़ित करने का हक किसने दिया: PM मोदी
हैदराबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बयान दिया.
07:12 PM GST बिल को पास कराने के लिए सभी दलों का धन्यवादः PM मोदी
07:10 PM अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश
अगले दो घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा जींद, रोहतक, पानीपत, शामली, बड़ौत, मेरठ और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.
07:00 PM मैंने सांसदों से 15 अगस्त से पहले 'तिरंगा यात्रा' निकालने को कहाः PM मोदी
हैदराबाद में पीएम ने कहा कि उन्होंने सांसदों से कहा है कि तिरंगा यात्रा के दौरान उन जगहों पर जाएं तो भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण हैं.
06:55 PM बेल्जियमः अल्जीरियाई था हमलावर, पहले भी था आपराधिक रिकॉर्ड
06:40 PM आज के दिन स्वदेशी आंदोलन को मिला था नया आयामः PM मोदी
Today is August 7. This day has a lot of significance in Indian history, swadeshi movement got different dimension on this day: PM in Hyd
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
06:33 PM हैदराबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी
06:28 PM रियो: भारतीय शूटर हिना सिद्धू 10 मी एयर पिस्टल मुकाबले के फाइनल में नहीं बना पाईं जगह
UPDATE: #RioOlympics2016 Indian shooter Heena Sidhu fails to qualify for the final of women's 10m air pistol, Finishes 14th with 380 points.
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
06:24 PM लखनऊ: अपने घर पहुंचे दयाशंकर सिंह, कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस
जमानत पर रिहा हुए यूपी बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह अपने घर पहुंच गए हैं.
06:02 PM हैदराबाद: कुछ ही देर में BJP कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी करेंगे संबोधित
Prime Minister Narendra Modi to address BJP workers' meeting in Hyderabad, shortly. pic.twitter.com/TfcLR6xMX0
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
05:54 PM कल BJP में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
बीएसपी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य कल बीजेपी में शामिल होंगे.
05:40 PM यूपी के CM उम्मीदवार पर संसदीय दल की बैठक में होगा फैसलाः राजनाथ
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर पार्टी की संसदी/ दल की बैठक में फैसला किया जाएगा.
05:30 PM उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तराखंड के अलमोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून जिलों में अगले 48 घंटों में भारी से भारी बारिश हो सकती है.
05:12 PM शिमला में भारी बारिश, वाहनों की आवाजाही बाधित
Shimla: Vehicular movement disrupted since five hours near Khara Pathar as heavy rains continue to lash Shimla pic.twitter.com/5gc2hHNi28
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
04:56 PM मध्य प्रदेश के इटारसी में पलटी बस, 10 लोग घायल
Bus overturns in Itarsi city of Madhya Pradesh, 10 injured persons admitted to a hosptial. pic.twitter.com/r1q72FErZn
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
04:50 PM मध्य प्रदेशः रीवा में सड़क हादसे में महिला की मौत पर हंगामा
महिला की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, डीएसपी मुख्यालय की गाड़ी भी तोड़ी. पुलिस ने लिया लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग का सहारा. कई लोग हुए घायल.
04:42 PM हरिद्वारः पॉश कॉलोनी में महिला को बंधक बनाकर लूट
हरिलोक में एक महिला को बंधक बनाने के बाद हथियारों के बल पर लाखों रुपये के जेवरात लूटे गए हैं. विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की. सीसीटीवी में कैद तस्वीरें.
04:40 PM सीकरः लक्ष्मनगढ़ में दो पक्षों में तनाव के बाद भारी पुलिसबल तैनात
राजस्थान के सीकर में युवक के साथ मारपीट को लेकर दो पक्षों के बीच हुई तनाव के बाद लक्ष्मनगढ़ में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
04:36 PM सभी समस्याओं का एकमात्र हल विकास है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सभी राज्य एक दूसरे से विकास को लेकर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. राज्य और केंद्र के बीच विकास की स्पर्धा हो. गांव, गली, मोहल्ले में विकास की स्पर्धा हो. विकास का वातावरण बनाने की जरूरत है.
04:33 PM नकली गोरक्षकों की छानबीन हो, उनपर कार्रवाई होः पीएम मोदी
गोरक्षा के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है. देश की अखंडता एकता हमारी प्राथमिक जिम्मेवारी है. इसे परिपूर्ण करने के लिए सकारात्मक रूप से गोसेवा करें, लेकिन नकली लोग समाज, देश को तबाह करते हैं. ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग करने की जरूरत है. इन्हें दंडित करने की जरूरत है.
04:32 PM नकली गोरक्षकों से सावधान हो जाएं: PM मोदी
04:31 PM कुछ लोग गोरक्षा के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश करते हैं: PM मोदी
04:30 PM गाय को कृषि के साथ जोड़ें, वो कभी बोझ नहीं बनेगीः PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी बताते थे कि हमारी मां हमें बचपन में कुछ समय तक दूध पिलाती है लेकिन गाय मां हमें जीवन भर दूध पिलाती है और हमारा पालन पोषण करती है. गाय मां मृत्यु के बाद भी मनुष्य के काम आती है.
04:28 PM आजादी के बाद पहली बार यूरिया पर प्रति बोरी 200-250 रुपये की कमी आईः PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि फर्टिलाइजर की बढ़ती मांग है. पहले किसानों को खुश करने के लिए सब्सिडी देने की घोषणाएं हुआ करती थी. राजनेताओं का काम होता था लेकिन किसान वहीं के वहीं रह जाते. घोषणाएं तो होती थी लेकिन जब फर्टिलाइजर ही नहीं था तो उन्हें मिलता कहां से. किसान काले बाजारों में उन्हें खरीदने के लिए मजबूर हुआ करता था. लोगों को रात रात भर लाइनों में खड़े रहना पड़ता था. पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ता. मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद मुझे कई बार चिट्ठियां मिलीं. सभी राज्यों के सीएम प्रधानमंत्री को यूरिया के लिए चिट्ठी लिखा करते थे. हमने इस पर काम किया और आजादी के बाद पहली बार यूरिया पर प्रति बोरी 200-250 रुपये की कमी आई.
04:22 PM आज के युग में विकास के लिए कनेक्टिविटी बेहद जरूरी: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिक रूप है, इसलिए हम आर्थिक विकास और रेल को जोड़ कर आगे बढ़ रहे हैं. पहले चार एमपी खड़े होकर हल्ला करते तो एक स्टॉपेज बना दिया जाता. हमने जनसामान्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं.
04:20 PM बिजली में हम न्यूक्लियर, हाइड्रो, सोलर पावर पर बल दे रहे हैं: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बिजली की प्रति यूनिट जो पहले ग्यारह रुपये में मिला करती थी वो अब डेढ़ रुपये प्रति यूनिट मिल रही है. बिजली में हम न्यूक्लियर, हाइड्रो, सोलर पावर पर बल दे रहे हैं.पानी और प्रकाश दोनों परमात्मा की कृपा से आता है.
04:19 PM लोगों की जरूरतें पूरी करने का इरादा हो तो समस्याओं का उपाय निकल आता हैः PM
पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की जरूरतों को पूरा करने का इरादा हो तो समस्याओं के समाधान का उपाय भी निकल ही आता है.
04:17 PM गांधी के जन्मस्थल पोरबंदर में 200 साल से बचाया जा रहा है पानीः PM
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर में 200 साल पहले ही पानी बचाने की जरूरत पर काम शुरू हो गया था.
04:16 PM हमें पानी की कीमत तभी पता चलती है जब पानी नहीं होताः PM
04:12 PM पानी को बचाना हमारा कामः पीएम मोदी
04:10 PM संसद में समर्थन के लिए चंद्रशेखर राव का शुक्रियाः PM
04:09 PM तेलंगाना सबसे छोटी उम्र का राज्य: PM
04:07 PM केंद्र और तेलंगाना मिलकर विकास का काम कर रहे हैं: PM
तेलंगाना में सभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी
03:57 PM PM से गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने की मांग
कर्नाटक विजिलेंट ग्रुप ने PM को चिट्ठी लिखकर कहा है कि गोहत्या पर रोक लगाने के कानून बनाया जाए.
03:50 PM सोनिया गांधी का हेल्थ बुलेटिन जारी, सेहत में हो रहा है सुधार
सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालात स्थिर है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है.
03:45 PM चंडीगढ़ के पास मोहाली में सेना की वर्दी में दिखे 4 संदिग्ध
ये चारों संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक देखे गए हैं. संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस और मिलिट्री का सर्च ऑपरेशन जारी.
03:30 PM केरल कांग्रेस (एम) ने छोड़ा यूडीएफ का साथ
केरल कांग्रेस (एम) ने यूनाइटिड डेमोक्रेटिक फ्रंट से अपना 3 दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया है.
03:24 PM तेलंगाना: पीएम मोदी ने लॉन्च किया मिशन भागीरथ प्रोजेक्ट
PM Narendra Modi launches Mission Bhagiratha in Medak (Telangana) pic.twitter.com/ZYPbrdfUjm
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
03:20 PM झांसी: BJP राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ
Home Minister Rajnath Singh speaking in Jhansi on the concluding day of BJP State executive meet. pic.twitter.com/VzAvDk0V23
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2016
03:19 PM दिल्ली: विदेशी महिला से छेड़छाड़ मामले में आरोपी को 14 दिन की जेल
Dwarka court has sent man arrested on charges of molestation of a 23-year-old Myanmar refugee, in Delhi to 14-day Judicial custody
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
03:14 PM विधायक आबिद रजा समाजवादी पार्टी से निलंबित
सपा नेता के खिलाफ बयान देने और आरोप देने पर विधायक आबिद रजा को समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.
03:04 PM छत्तीसगढ़: IIT भिलाई के उद्घाटन समारोह में पहुंचे HRD मंत्री जावड़ेकर
Chhattisgarh: HRD Minister Prakash Javadekar speaking at the inauguration ceremony of IIT Bhilai. pic.twitter.com/fpl3PisGNJ
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
02:57 PM तेलंगाना पहुंचे पीएम मोदी, थर्मल पावर प्लांट की रखेंगे आधारशिला
PM Modi arrives in Begumpet, will lay foundation stone of first phase of NTPC Super Thermal Power Project in Medak pic.twitter.com/2arBbwTXlf
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
02:39 PM शाहजहांपुर: खुटार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप
खुटार थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस जांच में जुटी है.
02:28 PM गुजरात: CM बनने के बाद विजय रुपानी ने कल बुलाई कैबिनेट मीटिंग
Tomorrow Cabinet meeting will take place: Vijay Rupani after taking oath as Gujarat Chief Minister pic.twitter.com/j8Tll5SbKi
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
02:22 PM हिमाचल: पठानकोट से हिमाचल जाने वाली सभी नैरोगेज ट्रेनें रद्द
भारी बारिश के चलते पठानकोट से हिमाचल जाने वाली सभी नैरोगेज ट्रेनें अगले एक हफ्ते के लिए रद्द कर दी गई हैं.
02:15 PM ओडिशा: कॉम्बिंग के दौरान CRPF ने जब्त किया 40 किलो विस्फोटक
Paralakhemundi (Odisha): 40 kgs of explosives seized by CRPF, DVF personnel during a combing operation inside Talengapada forest in Mohana.
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
02:09 PM नेशनल हैंडलूम डे के प्रोग्राम में शिरकत करने वाराणसी पहुंचीं स्मृति ईरानी
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी नेशनल हैंडलूम डे पर बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी पहुंच चुकी हैं. इस मौके पर 40 बुनकरों को कबीर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
02:02 PM NIA की चार्जशीट में खुलासा, D कंपनी के निशाने पर थे कई BJP नेता
NIA की चार्जशीट के मुताबिक, बीजेपी और बजरंग दल के कई नेता डी कंपनी के निशाने पर थे.
01:49 PM J-K: पुलवामा में तेज बारिश, 6 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
Jammu and Kashmir: Heavy rains triggered cloudbursts in Tral (Pulwama). Locals say six villages of Tral affected due to heavy flash floods.
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
01:31 PM गुजरात के CM बनने पर विजय रुपानी को PM मोदी ने दी बधाई
Congrats to @vijayrupanibjp, Nitinbhai Patel & others sworn-in as they begin their innings to continue the development journey of Gujarat.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2016
01:23 PM कांवड़ यात्रा पर बयान को लेकर BJP ने की शरद यादव की निंदा
कांवड़ यात्रा पर बयान को लेकर BJP ने जेडीयू नेता शरद यादव की निंदा की है.
01:18 PM हिंसा के मामलों को छिपाने की कोशिश कर रही UP सरकार: मायावती
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी सरकार आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिंसा के मामलों को छिपाने की कोशिश कर रही है.
01:08 PM राजस्थान: कुख्यात अपराधी आनंदपाल के 2 करीबी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने आनंदपाल के दो करीबी आजाद और महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.
12:49 PM J-K: श्रीनगर में हिंसा के 30वें दिन भी कर्फ्यू जारी
कश्मीर में हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर रविवार को लगाए गए कर्फ्यू से लगातार 30वें दिन भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा.
12:48 PM गुजरात कैबिनेट में अनुसूचित जाति से एक मंत्री
गुजरात कैबिनेट में अनुसूचित जाति से एक मंत्री को शामिल किया गया है.
12:41 PM गुजरात: नितिन पटेल ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
Gandhinagar: Nitin Patel takes oath as the Deputy Chief Minister of Gujarat pic.twitter.com/tx0RZTyLQP
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
12:36 PM गुजरात: विजय रुपानी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
#FLASH Vijay Rupani sworn in as the Chief Minister of Gujarat pic.twitter.com/JQN75V5Kho
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
12:34 PM गुजरात: शपथ ग्रहण समारोह में BJP शासित राज्यों के CM भी शामिल
12:31 PM गांधीनगर: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विजय रुपानी
विजय रुपानी थोड़ी देर में गुजरात सीएम पद की शपथ लेंगे. समारोह में अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी मौजूद हैं.
12:26 PM दिल्ली: विदेशी महिला से छेड़खानी के मामले में 3 गिरफ्तार
दिल्ली के डाबरी इलाके में म्यांमार की महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें 2 नाबालिग शामिल हैं.
12:19 PM रियो 2016: टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स सिंगल्स से पहले दौर में बाहर
रियो ओलंपिक 2016 में सबसे उम्रदराज महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स सिंगल्स से पहले दौर में बाहर हो गई हैं.
12:15 PM कोकराझार मामले में आरोपियों पर जल्द होगी कार्रवाई: असम CM सोनोवाल
Our Govt is committed to ensuring security of Assam people, whoever is involved,will not be spared- Assam CM Sonowal pic.twitter.com/iOD2f9IuFw
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
12:09 PM दिल्ली: म्यांमार की महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में म्यांमार की रहने वाली एक 23 साल की महिला के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट.
12:00 PM रमण वोरा होंगे गुजरात विधानसभा के नए अध्यक्ष
रमण वोरा को गुजरात विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नितिन पटेल गुजरात के डिप्टी सीएम होंगे.
11:51 PM गुजरात: विजय रुपानी के कैबिनेट में 25 मंत्री होंगे
विजय रुपानी गुजरात के नए सीएम पद की शपथ लेंगे. उनकी कैबिनेट में 25 मंत्री होंगे. इनमें से 8 पटेल हैं.
11:44 AM असम: कोकराझार पहुंचे सीएम सर्बानंद सोनोवाल
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल कोकराझार पहुंचे हैं. यहां बीते दिनों फायरिंग से कई लोगों की मौत हो गई थी.
#FLASH Assam CM Sarbananda Sonowal visits the site of Kokrajhar attack pic.twitter.com/4hklO1xgQf
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
11:30 AM इंग्लैंड के मिडफील्डर मिल्नेर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को कहा अलविदा
इंग्लिश फुटबाल क्लब लीवरपूल और इंग्लैंड के खिलाड़ी जेम्स मिल्नेर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी.
11:20 AM BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी और अरुण जेटली अहमदाबाद पहुंचे
Senior leader LK Advani&FM Jaitley arrive in Ahmedabad,will attend Vijay Rupani's oath taking ceremony inGandhinagar pic.twitter.com/AoKsJ7WhdZ
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
11:21 AM महाराष्ट्र: रायगढ़ बस हादसे में मरने वालों की संख्या 26 हुई
UPDATE: Death toll of Mumbai-Pune expressway bridge collapse rise to 26, 41 missing.
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
11:17 AM इलाहाबाद: 15 अगस्त कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाने की अनुमति नहीं मिलने पर शिक्षकों ने दिया इस्तीफा
Teachers of pvt school in Allahabad resign after being denied permission to organise an event involving singing of National Anthem fr Aug 15
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2016
10:59 AM मुंबई: रेलवे गार्ड ने चलती ट्रेन में की आत्महत्या
मुंबई में एक रेलवे गार्ड ने चलती ट्रेन में आत्महत्या कर ली है. उसने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली.
10:55 AM महाराष्ट्र: भिवंडी हादसे में 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत की खबर है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
10:44 AM महाराष्ट्र: भिवंडी हादसे में रेस्क्यू टीम ने 4 लोगों को मलबे से निकाला
4 people rescued so far from spot of building collapse in Bhiwandi (Maharashtra), rescue operations underway pic.twitter.com/G1SQU1pjt2
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
10:39 AM उधमपुर के खेड़ी इलाके में लैंडस्लाइड से जम्मू-कश्मीर हाइवे बंद
उधमपुर के खेड़ी इलाके में लैंडस्लाइड हुई है. इसके बाद जम्मू-कश्मीर हाइवे पर ट्रैफिक को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है.
10:32 AM मैक्सिको में तूफान से 6 लोगों की मौत
मैक्सिको के वेराक्रूज में उष्णकटिबंधीय तूफान 'अर्ल' की वजह से हुए भूस्खलनों में छह लोगों की मौत हो गई और 8,200 लोग प्रभावित हुए.
10:17 AM आज मिशन भागीरथ के कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी
The Prime Minister will join a programme relating to Mission Bhagiratha as well.
— PMO India (@PMOIndia) August 7, 2016
09:52 AM गौरक्षा करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी: शीला दीक्षित
'Gau Raksha' is one of our prime responsibilities. Cow-sheds should be put in place where cows can be kept safe: Sheila Dikshit in Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2016
09:37 AM हम गुजरात के विकास के लिए अच्छे से अच्छे काम करेंगे: नितिन पटेल
गुजरात के डिप्टी CM पद की शपथ से पहले नितिन पटेले बोले- हम सब मिलकर गुजरात के विकास के लिए अच्छे से अच्छे काम करेंगे. 6 करोड़ गुजरातियों को अच्छे से अच्छी सुविधा मिले ऐसा हम काम करेंगे.
09:17 AM यूपी: गोंडा में बाढ़ का कहर जारी, कई घरों में घुसा पानी
Uttar Pradesh: Flood situation continues in Gonda, low lying areas affected, several houses inundated pic.twitter.com/A4qKANLh3s
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2016
09:05 AM दिल्ली: मधु विहार से 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली के मधु विहार में मुठभेड़ के बाद 1 लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है.
08:56 AM अर्धकुमारी हादसे के बाद पुराने रूट से दोबारा शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा
अर्धकुमारी में लैंडस्लाइड से 4 श्रद्धालुओं की मौत के बाद रविवार से वैष्णो देवी यात्रा पुराने रूट से दोबारा शुरू कर दी गई है.
08:43 AM तेलंगाना: PM आज थर्मल पावर प्लांट की रखेंगे आधारशिला
PM will dedicate to the nation 1200 MW thermal power station & address a public meeting in Medak District during his visit to Telangana.
— PMO India (@PMOIndia) August 7, 2016
08:15 AM महाराष्ट्र: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Visuals of the spot where a two-storey building collapsed this morning, many feared buried under debris pic.twitter.com/eUwonCSfs2
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
08:08 AM सही वक्त आने पर विरोधियों को दूंगा जवाब: दयाशंकर सिंह
मऊ जेल से रिहा होने के बाद दयाशंकर सिंह ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सही वक्त आने पर वह अपने विरोधियों को जवाब देंगे.
08:05 AM गुजरात: नितिन पटेल लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ
नितिन पटेल आज गुजरात के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी चीफ अमित शाह भी मौजृूद रहेंगे.
07:55 AM गुजरात: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय रुपानी
विजय रुपानी आज दोपहर को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद उन्हें नया नेता चुना गया है.
#TopStory Vijay Rupani to take oath as the Chief Minister of Gujarat in Gandhinagar today
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
07:47 AM यूपी: मऊ जेल से रिहा हुए दयाशंकर सिंह
बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अमर्यादित बयान देकर मऊ जेल पहुंचे दयाशंकर सिंह को रिहा कर दिया गया है. वो लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं.
07:42 AM रियो ओलंपिक: टेनिस स्टार सानिया और प्रार्थना पहले दौर से बाहर
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार प्रार्थना थोंबारे के साथ रियो ओलंपिक के पहले दौर से बाहर हो गई हैं.
07:36 AM असम के सीएम सोनोवाल आज कोकराझार का करेंगे दौरा
सीएम सर्वानंद सोनोवाल घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लेंगे.
06:38 AM तेलंगाना राज्य बनने के बाद पहली बार आज पीएम मोदी का दौरा
पीएम कई बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही जनसभा और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है.
05:51 AM रियो में रूस के 200 से अधिक खिलाड़ियों का हुआ डोप टेस्ट
ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे रूसी ओलंपिक दल के अध्यक्ष इगोर कोझिकोव ने शनिवार को कहा कि रियो में रूस के 200 खिलाड़ियों का डोप टेस्ट लिया गया.
04:44 AM टेबल टेनिस में भारत की चुनौती समाप्त, पहले राउंड में शरत कमल हारे
रियो ओलंपिक के टेबल टेनिस में रोमानिया के खिलाड़ी से पहले राउंड में भारत के शरत कमल 8-11, 12-14, 11-9, 6-11, 8-11 से हारे.
04:24 AM खराब शुरुआत की वजह से जीतू को पदक नहीं मिला: कोच ललित शर्मा
भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीदों में शामिल जीतू राय के रियो ओलंपिक की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक नहीं जीत पाने पर उनके कोच ललित शर्मा ने कहा कि उसे खराब शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा.
03:06 AM बीजेपी टीम जम्मू कश्मीर में हालात से दिल्ली नेतृत्व को कराएगी अवगत
भाजपा ने आज कहा कि वह केंद्र सरकार और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को राज्य में हालात के बारे में अवगत कराने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जम्मू कश्मीर के अपने नेताओं की एक टीम नई दिल्ली भेजेगी.
02:04 AM जावड़ेकर आज रायपुर के प्रयास स्कूल का करेंगे दौरा
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थित प्रयास स्कूल का दौरा करेंगे जहां नक्सल प्रभावित इलाकों के आदिवासी और अन्य छात्र पढ़ते हैं और उनको आईआईटी प्रवेश परीक्षा की कोचिंग भी दी जाती है.
01:27 AM सऊदी अरब के राजदूत से मिले मुख्तार अब्बास नकवी
भारत में सऊदी अरब के राजदूत डॉ. सउद मुहम्मद अलसाती ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मु़ख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात की. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.
12:15 AM रियो ओलंपिक साइकिल ट्रैक के पास ब्लास्ट के बाद जांच जारी, कोई हताहत नहीं
12:05 AM रियो: 10 मी एयर पिस्टल मुकाबला, फाइनल में 8वें स्थान पर रहे जीतू राय
रियो ओलंपिक 2016 में 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में भारत की ओर से जीतू राय मेडल पाने में कामयाब नहीं हो सके. फाइनल में जीतू 8वें पायदान पर रहे.