देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
11:43 PM 24 घंटे में साफ हो जाएगी मक्का हादसे की पूरी तस्वीर: सुषमा स्वराज
#Mecca Our Embassy officials have reported that the process of identification of bodies is on. This will take at least 24 hours: EAM's tweet
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
11:37 PM मक्का हादसा: हैदराबाद की एक और महिला की मौत
मक्का मस्जिद में हुए हादसे में अब तक चार भारतीयों के मरने की सूचना मिली है, जिनमें दो महिलाएं हैं.
11:21 PM अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक नजरबंद
Separatist leaders Yasin Malik and Mirwaiz Umar Farooq put under house arrest.
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
10:52 PM विश्व पर्यटन दिवस पर मुफ्त में देखिए ताजमहल जैसी धरोहरें
27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर मुफ्त में ताजमहल जैसी करीब 200 धरोहरें मुफ्त में दिखाने का निर्णय संस्कृति मंत्रालय ने लिया है.
10:50 PM कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 3 अक्टूबर को जाएंगी बिहार
बिहार चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष 3 अक्टूबर को बिहार जाएंगी. राज्य में 12 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान है.
10:46 PM वाराणसी: साधुओं पर लाठीचार्ज मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
गणेश विसर्जन के दौरान वाराणसी में साधुओं पर हुए लाठीचार्ज की जांच के आदेश प्रदेश सरकार ने दिए हैं.
09:48 PM भूकंप के झटके से हिली इंडोनेशिया की धरती, तीव्रता 6.8
इंडोनेशिया में रात 09 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 6.8 थी.
09:44 PM मक्का हादसे में केरल के दो लोगों की मौत
मक्का मस्जिद में हुई भगदड़ में केरल के दो लोगों के मारे जाने की सूचना है. इनकी पहचान कन्नूर के रहने वाले अबू बकर और कोझीकोड के अब्दुर्रहमान के रूप में हुई है.
09:41 PM DM ऑफिस पर हमले के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया
उत्तरी जिले के DM ऑफिस पर हमला करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक सांसद का करीबी सहायक बताया जा रहा है.
09:36 PM विदेशी कंपनियों को पसंद आ रहा है भारत में निवेश: MEA
All of them (CEOs) were very bullish on India and said that India has a lot of potential for investment: Vikas Swarup pic.twitter.com/ZEMoLTMY05
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
09:30 PM बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले PM मोदी
PM Narendra Modi meets Bangladesh PM Sheikh Hasina #ModiInUSA pic.twitter.com/nuWu74bt6A
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
09:29 PM CAB अध्यक्ष बनने पर हरभजन सिंह ने सौरव गांगुली को दी बधाई
I wish him all the luck. I am sure he'll be very good: Harbhajan Singh on Sourav Ganguly chosen as CAB President pic.twitter.com/dc1oRw370J
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
09:20 PM आसाराम बापू पर लगाया गया 17 करोड़ रुपये का जुर्माना
A Fine of Rs.17 crore imposed on Asaram Bapu on charges of illegally usurping land in the Jahangirpura Ashram in Surat.
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
09:04 PM बंगलुरु में भारतीय क्रिकेट टीम ने देखी कपिल शर्मा की फिल्म
कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म के प्रीमियर में भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा साइना नेहवाल भी पहुंची.
08:43 PM भारत में विकास की दर सबसे ऊंचे स्तर पर: CEO, ब्लैकस्टोन
India has one of the highest levels of growth and has a pro reform government-Stephen A. Schwarzman,CEO,Blackstone pic.twitter.com/TtXMbGYt9v
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
08:39 PM जम्मू-कश्मीर में बकरीद पर इंटरनेट और डाटा सर्विसेज पर बैन
जानकारी के मुताबिक, बैन शुक्रवार सुबह 5 बजे से रात के 11 बजे तक लागू रहेगा.
08:19 PM न्यूयॉर्क में बांग्लादेश की PM शेख हसीना से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
PM will after this have a meeting with Bangladesh PM Hasina & then with PM of St Vincent-Vikas Swarup,MEA #ModiInUSA pic.twitter.com/FKjOeJ64a9
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
08:16 PM कानपुर: गंगा नदी में नाव पलटने से 9 लापता
Nine missing and three rescued after a boat capsized in River Ganga at the Sidhnath Ghat of Kanpur pic.twitter.com/Jq7iZP5bmR
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
08:10 PM बिहार चुनाव के पहले चरण में 605 उम्मीदवार
बिहार चुनाव के लिए भरे गए नामांकन में से चुनाव आयोग ने 24 के पर्चे खारिज कर दिए, जिसके बाद आखिरी लिस्ट में 605 उम्मीदवार है.
08:04 PM मक्का में भारतीयों को हर संभव मदद दी जाएगी, भारतीय अधिकारी पहुंचे: सुषमा
We will provide all help to Indian nationals.Two of our officials have reached the site of accident. We are in constant touch with them.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) September 24, 2015
07:56 PM डेंगू से हो रही मौतों पर केंद्र और दिल्ली सरकार को NHRC का नोटिस
अस्पताल में भर्ती न किए जाने के चलते कई मरीजों की डेंगू से मौत होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है.
07:32 PM न्यूयॉर्क में फाइनेंशियल सेक्टर की राउंडटेबल मीटिंग में पहुंचे PM मोदी
PM Narendra Modi meets CEOs at a roundtable on the financial sector in New York. #ModiInUSA pic.twitter.com/1es2OYtSYz
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
07:28 PM बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरुण जेटली को लिखी चिट्ठी
बिहार को पैकेज देने के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को चिट्ठी लिखकर सवाल किए हैं.
07:21 PM सौरव गांगुली ने CAB के सदस्यों को दिया धन्यवाद
I am thankful to my colleagues for giving me this responsibility: Sourav Ganguly pic.twitter.com/chKaEirM5f
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
07:04 PM CAB के नए अध्यक्ष चुने गए सौरव गांगुली: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली से मुलाकात के बाद उन्हें CAB का नया मुखिया घोषित किया.
06:55 PM पश्चिमी दिल्ली में डेंगू से एक और मौत
पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में रहने वाले 32 वर्षीय शख्स की डेंगू के चलते मौत हो गई.
06:45 PM केंद्र सरकार के 'सब्सिडी छोड़ो' अभियान से जुड़े अमिताभ बच्चन
केंद्र सरकार की ओर से LPG सब्सिडी को लेकर चलाए गए अभियान 'give it up' से अमिताभ बच्चन भी जुड़ गए हैं.
06:37 PM मक्का हादसे में अब तक 717 लोगों की मौत
सऊदी अरब की मक्का मस्जिद के पास मीना में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कम से कम 717 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 730 लोगों के घायल होने की खबर है.
06:17 PM CM ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे सौरव गांगुली
Sourav Ganguly arrives to meet CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/PyfVELsgkc
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
06:09 PM VVIP चॉपर डील केस में अमेरिकी नागरिक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
दिल्ली की एक अदालत मे 3600 करोड़ के VVIP चॉपर डील में आरोपी बनाए गए अमेरिकी नागरिक क्रिश्चियन माइकल जेम्स के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.
Delhi's Patiala House court issues non-bailable warrant against UK national Christian James, accused in VVIP chopper deal case
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
05:50 PM मेडिटेशन के लिए विदेश गए हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी तीन महीने से बिना वजह के मुद्दे उठाकर मानसिक रूप से थक गए हैं, इसलिए आराम करने और मेडिटेशन के लिए विदेश गए हैं.
05:47 PM बिहार: आरजेडी विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह BJP में शामिल
RJD MLA Durga Prasad Singh joins BJP #BiharPolls pic.twitter.com/q25VMIGBGB
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
05:42 PM बेहोशी की हालत में मिले व्यापम घोटाले की जांच कर रहे CBI अधिकारी
व्यापम घोटाले में कई जांच अधिकारियों की संदिग्ध मौत के बाद गुरुवार को झांसी में सीबीआई के डिप्टी एसपी विन्दु शेखर झा बेहोशी की हालत में मिले. डॉक्टरों ने उनको ब्रेन हैमरेज बताया. वह ग्वालियर जाते समय अपनी टीम से बिछड़ गए थे. वह मामले की जांच कर रही टीम के बैकअप के तौर पर भेजे गए थे.
05:32 PM मक्का हादसे में हैदराबाद की रहने वाली महिला की मौत
मक्का हादसे में हैदराबाद के LB नगर की रहने वाली 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान बीबी जान के रूप में हुई है.
05:24 PM दिल्ली पुलिस को सोमनाथ भारती के ठिकाने का पता चला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें सोमनाथ भारती के ठिकाने का पता चल चुका है, जहां वह छिपे हैं. सुबह उनके फोन के जरिए लोकेशन का पता लगाया गया था, जो आगरा के आसपास थी.
05:18 PM दिल्ली: कल्याणपुरी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
कल्याणपुरी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस.
05:02 PM मक्का हादसे में अब तक 453 लोगों की मौत, 730 घायल
मक्का मस्जिद में हुए हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अब तक 453 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 730 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
04:57 PM मक्का की घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
Distressing news from Mecca. Pained at loss of lives due to the stampede. Condolences to families of the deceased & prayers with the injured
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2015
04:54 PM दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद पर HC में सुनवाई
दिल्ली सरकार ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा कि नियमों के मुताबिक दिल्ली सरकार में मंत्रियों की काउंसिल कोई निर्णय लेती है तो उस पर उपराज्यपाल की सहमति जरूरी नहीं, सिर्फ जानकारी देना ही जरूरी है. उपराज्यपाल कोई भी घोषणा करने से पहले चीफ सेक्रेट्री या मुख्यमंत्री को सूचना देंगे.
04:39 PM शातिर अपराधियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं सोमनाथ भारती: पुलिस
दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट CP दीपेंद्र पाठक ने कहा कि सोमनाथ भारती गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं. वह शातिर अपराधियों जैसा बर्ताव कर रहे हैं.
04:33 PM बिहार चुनाव: शिवसेना ने 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
बिहार चुनाव के लिए शिवसेना ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 38 उम्मीदवारों का नाम है.
04:19 PM बीजेपी सांसद के निजी सहायक का माफिया से लिंक है: वेद प्रकाश, AAP विधायक
Daily habit of BJP MP Udit Raj's PS,threatens some officer or the other everyday,has mafia links-Ved Prakash,AAP MLA pic.twitter.com/mm7a2g2UBm
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
04:15 PM गुजरात: सरकार ने सामान्य वर्ग के लोगों के लिए घोषित किया खास पैकेज
आदेश के मुताबिक, सरकारी ग्रांटेड सभी स्कूल में जो आर्थिक फायदा एससी-एसटी और ओबीसी को मिलता है, वही फायदा अब सामान्य श्रेणी के लोगों को भी मिलेगा.
03:54 PM मक्का भगदड़ में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं: MEA
विदेश मंत्रालाय की ओर से जानकारी दी गई है कि मक्का भगगड़ में अभी तक किसी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.
03:48 PM श्रीनिवासन की मीटिंग से अधिकारी नदारद, BCCI अध्यक्ष पर होनी थी चर्चा
BCCI के नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा के लिए श्रीनिवासन ने बेंगलुरु में मीटिंग बुलाई थी जिसमें केवल 8 अधिकारी पहुंचे.
03:43 PM कोलकाता: आयकर विभाग की रेड में 20 करोड़ रुपये जब्त
Kolkata: Over Rs20 crore seized by IT after search operation ws launched on suspected lottery&money laundering racket pic.twitter.com/L1kpDKzBso
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
03:39 PM Forbes की अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी, टॉप पर मुकेश अंबानी
फोर्ब्स पत्रिका की ओर से अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी गई है. पिछले 9 साल से टॉप पर कायम है मुकेश अंबानी का नाम.
03:34 PM दिल्ली में बिजली दर में नहीं होगी बढ़ोतरी
DERC की ओर से जानकारी दी गई है कि दिल्ली में केवल ग्रुप हाउसिंग कैटेगरी को छोड़ बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं होगी.
No change in power tariff: PD Sudhakar, DERC Chairman pic.twitter.com/GSBHrMtETm
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
03:29 PM भारत-बांग्लादेश सीमा समझौते पर केंद्र को SC का नोटिस
भारत-बांग्लादेश सीमा समझौते के बाद 597 लोगों की नागरिकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से जवाब मांगा है. बांग्ला मानवाधिकार सुरक्षा मंच की ओर से जारी इस याचिका में कहा गया है कि 2011 की जनगणना में 597 लोगों का सर्वे नहीं किया गया जिसके चलते कुछ हिंदू परिवार अब बांग्लादेश के नागरिक हो गए और कुछ मुस्लिम परिवार भारत के. अर्जी में अपील की गई है कि उनकी नागरिकता पर दोबारा विचार किया जाए.
03:24 AM मक्का भगदड़: 310 तक पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा
मक्का भगदड़ में मरनेवालों की संख्या 310 हो गई है. शैतान को पत्थर मारने के दौरान मची भगदड़ में 390 हज यात्री घायल हो गए हैं.
03:21 PM स्वामी दयानंद के आखिरी दर्शन के लिए ऋषिकेश जाएंगे रजनीकांत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद के आखिरी दर्शन के लिए ऋषिकेश आश्रम में भक्तों का तांता लगा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता रजनीकांत और सनी देयोल भी आश्रम पहुंचने वाले हैं.
03:12 PM मक्का भगदड़: हेल्पलाइन नंबर 00966125458000 जारी
हादसे के बाद सऊदी अरब में भारतीय दूतावास की ओर से हेल्पलाइन नंबर 00966125458000 जारी किया है. 24X7 यह नंबर चालू रहेगा और लोग अपने परिजनों के बारे में इस नंबर पर जानकारी हासिल कर सकते है.
02:52 PM दो दिनों से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को फिर से खोला गया
भारी बारिश के कारण हुये भूस्खलन की वजह से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज दोनों तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया. बटोट और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन होने के बाद मंगलवार को 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था.
Shocking: लिपलॉक के साथ रणदीप हुड्डा और ऋचा चड्ढा ने किया ट्रेलर लॉन्च
02:40 PM भारत जुलाई 2016 में डेविस कप मुकाबला खेलेगा
भारतीय टेनिस टीम अपना अगला डेविस कप मुकाबला जुलाई 2016 में खेलेगी. भारत को एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 के पहले दौर में बाई मिला है. भारत को ग्रुप-1 में शीर्ष वरीयता मिली है. अब भारत को दूसरे दौर में 15 से 17 जुलाई तक न्यूजीलैंड या फिर दक्षिण कोरिया से भिड़ना होगा. कीवी टीम चार से 6 मार्च तक दक्षिण कोरिया दौरे पर होगी. इस मैच के विजेता से ही भारत का सामना होगा. भारत ने अंतिम बार दोनों टीमों को हराया है.
02:36 PM सऊदी अरब में मक्का मस्जिद के बाहर भगदड़, 220 की मौत
सऊदी अरब में मक्का मस्जिद के बाहर गुरुवार को भगदड़ मच गई. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक इस हादसे में करीब 220 लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि करीब 390 लोग घायल भी हुए हैं.
02:29 PM बिहार: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन भागलपुर जेल में स्थानांतरित
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित नौ कैदियों को गुरुवार तड़के भारी सुरक्षा के बीच सीवान जेल से भागलपुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया. सीवान कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित नौ कैदियों को भागलपुर जेल में स्थानांतरित किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने यह कदम सीवान में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया है.
02:26 PM 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर 1 अक्टूबर को
सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर एक अक्टूबर को जारी होगा. इस साल 'बजरंगी भाईजान' से धूम मचाने वाले सलमान की इस फिल्म का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है. 'प्रेम रतन धन पायो' से सलमान और सूरज बड़जात्या 16 वर्षो बाद दोबारा एकजुट हुए हैं. पूर्व में सलमान ने कहा था कि 'मैंने 'प्रेम रतन धन पायो' से अपनी ईमानदारी और मासूमियत वापस लाने की कोशिश की है.
02:06 PM सऊदी अरब में मक्का मस्जिद के बाहर भगदड़, 150 की मौत, 390 घायल
सऊदी अरब में मक्का मस्जिद के बाहर गुरुवार को भगदड़ मच गई. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक इस हादसे में करीब 150 लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि करीब 390 लोग घायल भी हुए हैं.
02:00 PM सऊदी अरब में मक्का मस्जिद के बाहर भगदड़, 100 की मौत, 390 घायल
सऊदी अरब में मक्का मस्जिद के बाहर गुरुवार को भगदड़ मच गई. इस हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि करीब 390 लोग घायल भी हुए हैं.
01:55 PM सऊदी अरब में मक्का मस्जिद के बाहर भगदड़, 100 की मौत
सऊदी अरब में मक्का मस्जिद के बाहर गुरुवार को भगदड़ मच गई. इस हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई.
01:45 PM सौरव गांगुली का CAB का अध्यक्ष बनना तय
सौरव गांगुली का CAB का अध्यक्ष बनना तय. गांगुली को पश्चिम बंगाल सरकार का समर्थन भी प्राप्त है.
01:40 PM सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी पर रोक नहीं
सोमनाथ की गिरफ्तारी पर रोक नहीं. सोमवार को आप नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.
01:33 PM छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट
छत्तीसगढ़ के दोरनापल में आईईडी ब्लास्ट. एक सीआरपीएफ जवान घायल.
01:30 PM रविवार को पड़ेगा दुर्लभ सुपरमून चंद्र ग्रहण
अमेरिका में रविवार रात को उस समय आकाश में दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा जब सुपर मून के साथ साथ पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ेगा. प्राचीन किंवदंती के अनुसार इस सुपर ब्लड मून को संभावित प्रलय का अशुभ संकेत माना जाता है. इससे पहले सुपर मून के साथ पूर्ण चंद्र ग्रहण 33 वर्ष पूर्व पड़ा था और पिछले 115 वर्षों में ऐसा मात्र पांच बार हुआ है.
01:26 PM रायपुर में सीआरपीएफ जवान ने मारी खुद को गोली, मौत
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने खुद को गोली मार ली और उसकी मृत्यु हो गई. गरियाबंद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एल डेविड ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया जिले के शोभा पुलिस थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 211 वीं बटालियन के जवान संतोष कुमार सिंह 26 वर्ष ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
01:25 PM जी4 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत
सुरक्षा परिषद में लंबे समय से लंबित सुधार संबंधी दस्तावेज पर चर्चा शुरू करने के संयुक्त राष्ट्र महासभा के निर्णय के मद्देनजर शीघ्र सुधारों पर जोर देने के लक्ष्य से भारत जी-4 के सदस्य देशों की अत्यंत महत्वपूर्ण शिखर बैठक की मेजबानी करेगा.
01:21 PM आखिर कहां चले गए हैं राहुल गांधी: बीजेपी
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर हमला बोलते हुए बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस यह बताए कि आखिर राहुल गांधी कहां चले गए हैं. बीजेपी ने कहा कि एस्पेन संस्था का सेमिनार पहले ही हो चुका है.
01:18 PM जनता के प्रतिनिधियों को सलाह देना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं
सांसदों के आचरण के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो जनता के प्रतिनिधी हैं. इसलिए उन्हें सलाह देना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है.
01:14 PM सांसदों के आचरण के खिलाफ दायर अर्जी सुप्रीम कोर्ट में खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों के आचरण के खिलाफ दायर उस अर्जी को खारिज कर दिया है जिसमें वक्त की बर्बादी करने पर कोर्ट की ओर से सांसदों को नसीहत देने की अपील की गई थी.
01:10 PM ऋषिकेश: स्वामी दयानंद के आखिरी दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Devotees pay last respects to Swami Dayanand in Rishikesh pic.twitter.com/EouRVeEVAO
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
01:06 PM ऑटो: रेनॉल्ट 'Kwid' भारत में लॉन्च
रेनॉल्ट Kwid भारत में लॉन्च. 25.17 (किलोमीटर/लीटर) की माइलेज वाली ये गाड़ी चार वेरिएंट Std, RxE, RxL और RxT में मौजूद. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3 लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये तक होगी.
01:00 PM TMC नेता मुकुल रॉय को जान से मारने की धमकी
माओवादियों ने तृणमूल कांग्रेस सांसद मुकुल रॉय को जान से मारने की धमकी दी है. पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के लोकल रेलवे स्टेशन पर धमकीभरे पोस्टर भी चिपकाए गए हैं.
12:49 PM कोलकाता में सीबीडीटी के छापे, पचास करोड़ जब्त
कोलकाता में सीबीडीटी के छापे में करीब पचास करोड़ रुपये जब्त किए गए. बताया जाता है कि पैसों को यूएई भेजने की तैयारी थी.
12:45 PM मुजफ्फरनगर दंगों पर सुरजेवाला बोले- बीजेपी ने दंगे शुरू करवाए, सरकार मूकदर्शक बनी रही
कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो जनता के पैसों से विदेश भ्रमण कर रहे हैं. सुरजेवाला ने कहा कि ये हमारे एनआरआई पीएम हैं. मुजफ्फरनगर दंगों पर सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने दंगे शुरू करवाए और यूपी सरकार मूकदर्शक बनी रही.
12:34 PM जनता के पैसों से विदेश घूम रहे पीएम मोदी: कांग्रेस
कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो जनता के पैसों से विदेश भ्रमण कर रहे हैं. सुरजेवाला ने कहा कि ये हमारे एनआरआई पीएम हैं.
12:23 PM सना में नमाज पढ़ते वक्त मस्जिद में बम विस्फोट, 25 की मौत
विद्रोहियों के कब्जे वाली यमन की राजधानी सना में मुस्लिमों के त्योहार ईद अल अजहा के लिए एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान एक विस्फोट हुआ. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, यह विस्फोट सना में एक पुलिस अकादमी के पास बलीली मस्जिद में हुआ, जिस पर हुथी शिया विद्रोहियों का नियंत्रण है. बताया जाता है कि विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई.
12:12 PM सना में नमाज पढ़ते वक्त मस्जिद में बम विस्फोट, कई मौतों की खबर
विद्रोहियों के कब्जे वाली यमन की राजधानी सना में मुस्लिमों के त्योहार ईद अल अजहा के लिए एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान एक विस्फोट हुआ. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, यह विस्फोट सना में एक पुलिस अकादमी के पास बलीली मस्जिद में हुआ, जिस पर हुथी शिया विद्रोहियों का नियंत्रण है. विस्फोट में कुछ लोगों के मरने और घायल होने की सूचना है.
12:03 PM भोपाल स्थित व्यापम ऑफिस पहुंची सीबीआई
CBI team reached Vyapam office in Bhopal (Madhya Pradesh). pic.twitter.com/aLse6gZtBI
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
11:50 AM ग्वालियर में नाबालिग के साथ रेप
एमपी के ग्वालियर में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की को पहले तो जमकर शराब पिलाई, फिर दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे ऑटो में बैठाकर मेंटल अस्पताल के बाहर फेंककर गायब हो गए. बाद में कुछ लोगों ने दर्द से कराहती लड़की को वहां देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पीड़ित लड़की का इलाज किया जा रहा है. लडकी के मुताविक उसके साथ बलात्कार हुआ है.
11:47 AM व्यापम केस: एमपी के पूर्व मंत्री शर्मा के घर सीबीआई रेड
व्यापम केस में गुरुवार को सीबीआई ने प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के सिरौंज स्थित घर पर छापमेारी की.
11:43 AM शाहरुख के बच्चे हैं उनके लव गुरु
बॉलीवुड में शाहरुख को रोमांस का बादशाह माना जाता है, लेकिन उन्हें प्यार का असली मतलब उनके बच्चे समझाते हैं. सिने स्टार शाहरुख कहते हैं कि उनके बच्चे उन्हें यह अहसास दिलाते हैं कि सच्चा प्यार पाना नहीं, बल्कि स्वतंत्रता देना है. 1991 में गौरी से शादी करने वाले 'चेन्नई एक्सप्रेस' के 49 वर्षीय अभिनेता और तीन बच्चों - आर्यन, सुहाना व अबराम के पिता शाहरुख ने ट्वीट में लिखा, "मेरे बच्चों ने मुझे अहसास कराया कि किसी को सच्चा प्यार करना उस पर हक जताना नहीं है. उन्हें अपने मुताबिक जीने देना और अपने बगैर भी खुश रहने देना ही सच्चा प्यार है."
11:37 AM डेंगू पर दिल्ली HC ने MCD, NDMC, राज्य सरकार से मांगा जवाब
कांग्रेस नेता अजय माकन की डेंगू पर दाखिल की गई अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने MCD, NDMC और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी.
11:32 AM कोच्चि: श्रीलंका के 6 नागरिक, 4 एजेंट गिरफ्तार
कोच्चि पुलिस ने श्रीलंका के छह नागरिकों और चार एजेंट्स को ऑस्ट्रेलिया जाने के दौरान गिरफ्तार किया. इनपर गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसने का आरोप है. आज कोर्ट में इन्हें पेश किया जाएगा.
11:27 AM व्यापम घोटाला: UP, MP में 40 जगहों पर सीबीआई का छापा
व्यापाम घोटाला मामले में सीबीआई उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 40 जगहों पर छापेमारी कर रही है.
11:22 AM दिल्ली से अगवा बच्चे की नैनीताल में मिली लाश
दिल्ली के बदरपुर से अगवा 13 साल के बच्चे की लाथ नैनीताल में बरामद की गई है. फिरौती की रकम ना मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने की हत्या. पुलिस के मुताबिक टीवी डांस शो में जाने के लिए दो नाबालिगों ने दिया घटना को अंजाम.
11:03 AM गुजरात के आतंक निरोधी कानून को मिली केंद्र से मंजूरी
गुजरात का आतंकी निरोधी कानून मोदी सरकार ने पास कर दिया है. इससे पहले यूपीए सरकार ने इसे 3 बार रिजेक्ट किया था.
11:00 AM राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी बने बीसीए के अध्यक्ष
बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी गुट ने जीत हासिल की. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) धर्मपाल सिन्हा की देखरेख में बुधवार को ऑफिस बियरर (अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष) के पदों के लिए चुनाव हुए. इसमें अब्दुल बारी सिद्दीकी को अध्यक्ष, ललितेश्वर प्रसाद वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, रवि शंकर प्रसाद सिंह को सचिव और राम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष पद पर अजय नारायण शर्मा गुट के गोपाल वोहरा को जीत मिली.
10:55 AM गूगल के सीईओ ने किया पीएम मोदी का स्वागत
सिलिकॉन वैली में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया.
10:52 AM कोलकाता में एक बच्चे की डेंगू से मौत
कोलकाता के बीसी रॉय अस्पताल में गुरुवार का एक बच्चे की डेंगू से मौत हो गई.
10:45 AM केजरीवाल के घर में AAP की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग शुरू
आम आदमी पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग सीएम अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित घर में शुरू हो गई है.
10:41 AM 25 फीसदी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी पर सातवां वेतन आयोग जल्द ही केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है. कई रिपोर्टों के मुताबिक इसकी बातें मानी गईं तो कर्मचारियों की तकरीबन 25 फीसदी सैलरी बढ़ जाएगी.
10:31 AM 'शाम शानदार' लुक के लिए डिजाइनर के शुक्रगुजार हैं शाहिद
शाहिद कपूर ने उनकी आगामी फिल्म 'शानदार' के शीर्षक गीत 'शाम शानदार' में उनके लुक के लिए डिजाइनर कुणाल रावल को श्रेय दिया है. अभिनेता के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है. शाहिद को 'शाम शानदार' में लाल जैकेट और बैगी पैंट में सह-कलाकार आलिया भट्ट के साथ डांस करते देखा जा रहा है.
10:28 AM भारत की ऑस्कर जूरी से राहुल रवैल का इस्तीफा
फिल्म निर्देशक राहुल रवैल ने भारत की ऑस्कर जूरी के अध्यक्ष अमोल पालेकर के साथ मतभेदों के कारण बुधवार को जूरी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. राहुल रवैल सहित 17 सदस्यीय जूरी ने सामूहिक रूप से ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में फिल्म 'कोर्ट' का चयन किया था.
10:22 AM यूपी में 8 लाख आरक्षण समर्थक मनाएंगे काला दिवस
प्रदेशभर में आठ लाख आरक्षण समर्थक गुरुवार को पूना पैक्ट की 83वीं वर्षगांठ पर काला दिवस मनाएंगे. इसी क्रम में लखनऊ स्थित फील्ड हॉस्टल कार्यालय के पार्क में शाम चार बजे यह कार्यक्रम आयोजित जाएगा, जिसमें सभी विभागों के आरक्षण समर्थक कार्मिक पदोन्नतियों में आरक्षण संबंधी लंबित विधेयक लोकसभा से पारित कराने व यूपी सरकार द्वारा दलित उत्पीड़न के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे.
10:18 AM श्रीलंका ने 6 भारतीय मछुआरे किए अरेस्ट
श्रीलंका की नेवी ने 6 भारतीय मछुआरे अरेस्ट कर लिए हैं. इन पर आरोप है कि ये मछली पकड़ने के चक्कर में श्रीलंका की समुद्री सीमा में दाखिल हो गए थे.
10:15 AM नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास भारी मात्रा में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद, एक अरेस्ट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक शख्स से भारी मात्रा में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जब्त किए. नई दिल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी एएनआई से मिली.
10:11 AM महाराष्ट्र गवर्नर ने खारिज की संजय दत्त की दया याचिका
महाराष्ट्र गवर्नर ने संजय दत्त की दया याचिका खारिज कर दी. मालूम हो कि इस समय संजय दत्त आर्म्स एक्ट में सजा काट रहे हैं.
10:08 AM दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में लड़की से रेप की कोशिश
दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एक लड़की से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोप लगा है अस्पताल में ही काम करने वाले एक लैब टेक्नीशियन सुरिंदर दाहिया पर. यह घटना बुधवार देर रात तकरीबन 12 बजे की है. बताया जा रहा है कि लड़की की मां दिल की बीमारी से ग्रसित है और दीन दयाल उपाध्याय में उनका इलाज चल रहा है. cardiology डिपार्टमेंट में तैनात सुरिंदर दाहिया पिछले 3 दिनों से लड़की को सस्ते में इलाज कराने का झांसा देकर उसे परेशान कर रहा था. यही नहीं वह उसे लगातार फोन भी कर रहा था. तंग आकर लड़की ने अपने घरवालों को भी इस बारे में बताया. बुधवार रात लड़की जब ECG डिपार्टमेंट में पहुंची तो सुरिंदर ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा.
10:04 AM यूपी में लोकायुक्त की नियुक्ति पर बैठक 27 सितंबर को
उत्तर प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति के सिलसिले में चयन समिति की बैठक अब आगामी 27 सितंबर को हो सकती है. चयन समिति में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधानसभा में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ शामिल हैं.
10:01 AM रियो ने शुरू की मशालधारकों की खोज
रियो 2016 के आयोजकों ने आम जनता में से ओलंपिक मशालधारकों की खोज शुरू कर दी है. इसके लिए आयोजकों ने एक अभियान की शुरुआत की है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार रियो 2016 समारोहों के निदेशक लियोनाडरे केटानो ने कहा, "हम जानते हैं कि ब्राजील के बारे में सबसे अच्छी बात है, इसके लोग और इसीलिए हम असली लोगों की कहानी सुनना चाहते हैं."
09:53 AM पटना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस सतर्क
पटना पुलिस के पास आए एक फोन ने खलबली मचा दी है. फोन करने वाले ने पटना जंक्शन से लेकर महावीर मंदिर तक सीरियल बम धमाके करने की धमकी दी है. पटना पुलिस के 100 नंबर पर यह कॉल आई. पुलिस को 15 घंटे में तीन बार धमकी दी गई है.
09:49 AM ब्लड डोनेशन कैंप में वेंकैया नायडू
Union Minister Venkaiah Naidu speaking at the inauguration of a blood donation camp in Delhi. pic.twitter.com/S2mLSuwlZE
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
09:39 AM इटारसी: 12648 कांगो एक्सप्रेस में लूट
नईदिल्ली से त्रिवेंद्रम के बीच चलने वाली 12648 कांगो एक्सप्रेस के दो कोच (S-6, S-7) में यात्रियों से लूटपाट. इटारसी के पास काला आखर और पोला पाथर स्टेशन के बीच जंगल में चेन पुलिंग कर रोकी ट्रैन. तीन आरोपियों ने महिला यात्रिओं से 65 हजार रुपये के जेवर लूटे. आरोपी घटना के बाद फरार.
बंदर को सेल्फी का अधिकार: PETA
09:27 AM कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस नेताओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
He will also interact with representatives of Panchayats & Urban Local Bodies and address the general body meeting of Karnataka PCC
— Office of RG (@OfficeOfRG) September 24, 2015
09:21 AM 6-7 अक्टूबर को कर्नाटक जाएंगे राहुल गांधी, गन्ना किसानों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi will be on a two day visit to Karnataka on 6th-7th Oct.He will meet sugarcane farmers in Mandya& undertake a Padyatra in Haveri
— Office of RG (@OfficeOfRG) September 24, 2015
09:18 AM शेयर बाजार: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 28.04 अंकों का उछाल
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 28.04 अंकों की उछाल दर्ज की गई. वहीं निफ्टी 7838.40 अंकों पर व्यापार करते देखा गया.
09:04 AM रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने 6 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
रामेश्वरम में श्रलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों और उनकी दो बोट पकड़ी.
09:00 AM नालंदा: पुलिस की गाड़ी से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
बिहार के नालंदा में पुलिस की गाड़ी से कुचलकर साइकिल सवार की मौत. स्थानीय लोगों ने किया हंगामा.
Man lost his life after his cycle was allegedly mowed down by a police vehicle in Nalanda (Bihar); locals protest pic.twitter.com/5jRGJ9OSGQ
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
08:57 AM नागपुर: प्रफुल पटेल के घर एन श्रीनिवासन और शरद पवार की मीटिंग
ICC अध्यक्ष और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन चीफ एन श्रीनिवासन ने नागपुर में बुधवार देर रात BCCI के पूर्व अध्यक्ष और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन चीफ शरद पवार से मुलाकात की. यह मीटिंग पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के घर हुई. विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों के मुताबिक BCCI के नए अध्यक्ष को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई.
08:49 AM ग्वालियर: नाबालिग का गैंगरेप, ऑटो चालक समेत तीन पर आरोप
ग्वालियर किला के पास नाबालिग बच्ची का गैंगरेप. ऑटो चालक समेत तीन पर आरोप. बच्ची कमलाराजा अस्पताल में भर्ती. पुलिस मामले की जांच में जुटी.
08:48 AM मुंबई: फिल्मी हस्तियों के घर मिला डेंगू का लार्वा, BMC ने भेजा नोटिस
मुंबई में अनिल कपूर, जूही चावला और गायक अमित गांगुली के घर डेंगू का लार्वा पाया गया है. BMC ने तीनों को नोटिस भेजा.
क्रिकेट: द.अफ्रीका को पीटने के लिए अमित मिश्रा की 'मिस्ट्री' प्लानिंग
आजतक के कैमरे पर कैद हुई अमित मिश्रा की 6 मिस्ट्री गेंद. द.अफ्रीका को पीटने के लिए अमित ने किया है इजाद.
08:35 AM मुंबई: गणपति को चढ़ा 8645 किलो का लड्डू
मुंबई के अंधेरी नें गणपति को प्रसाद के रूप में दुनिया का सबसे बढ़ा लड्डू चढ़ाया गया. लड्डू का वजन है आठ हजार छह सौ पैंतालीस किलो है. इस खास लड्डू को 42 लोगों ने पांच दिन की मेहनत के बाद तैयार किया.
08:35 AM अयोध्या: अंधविश्वासी मां-बाप ने 4 महीने की बच्ची को मार डाला
अयोध्या में अंधविश्वास के चलते मां-बाप ने मिलकर अपनी ही बच्ची की ली जान. 4 महीने की मासूम को मंदिर की सीढ़ियों पर पटक-पटककर मार डाला.पकड़े जाने से बचने के लिए मां-बाप ने नदी में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया.
CCTV फुटेज: इनोवा ने फुटपाथ पर सो रही मां-बेटी को रौंदा
08:03 AM रुड़की: थाने में पति ने पत्नी को मारा चाकू, गंभीर हालत में भर्ती
रूड़की में शराब की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने पर एक महिला पर उसके पति ने थाने पहुंचकर चाकूओं से हमला किया. शराब की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर इलाके के लोगों के साथ थाने पहुंची थी महिला. बुरी तरह घायल महिला अस्पताल में भर्ती. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया. थाने में चाकूबाजी पर आला अधिकारियों ने साधी चुप्पी.
07:59 AM दिल्ली: भीड़ देख चोरों ने खुद 100 नंबर डॉयल कर किया सरेंडर
दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में लोगों से घिरने के बाद चोरों ने 100 नंबर डॉयल कर खुद को किया पुलिस के हवाले. शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे चोर.चोरी का माल अपने एक साथी के हाथों भेजने के बाद दुकान के अंदर शराब पी रहे थे तीनों चोर. कारोबारियों के पहुंचने पर अंदर से बंद कर ली थी दुकान. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात.
07:55 AM दिल्ली: कारोबारी पर जानलेवा हमला, 60 हजार रुपये लूटे
दिल्ली के संगम विहार में दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी से लूटपाट. बदमाशों ने चाकू मारकर घायल किया. 60 हजार कैश लूटकर फरार.
07:53 AM दिल्ली: घर में घुसकर महिला की हत्या, बिस्तर पर खून से लथपथ मिली लाश
दिल्ली के ब्रिजवासन गांव में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, घर में बिस्तर पर खून से लथपथ मिली लाश. वारदात के समय घर में अकेली थी 55 साल की बिमला शर्मा. पुलिस मामले की जांच में जुटी.
07:46 AM 27 सितंबर को गूगल हेडक्वॉर्टर जाएंगे पीएम मोदी
न्यूयॉर्क में दो दिन बिताने के बाद 26 सितंबर को कैलिफोर्निया जाएंगे पीएम, 27 को फेसबुक और गूगल के हेडक्वार्टर जाने का भी कार्यक्रम.
PM will visit Google, will look into inventions being made in various fileds and how they can help power "Digital India": Vikas Swarup
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
07:40 AM 28 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलेंगे पीएम मोदी
On 28th Sep, PM Modi will meet President Barack Obama: Vikas Swarup, MEA pic.twitter.com/ax0HmgIQPE
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
07:39 AM 27 सितंबर को मार्क जकरबर्ग से मिलेंगे पीएम मोदी: MEA
Sunday will be the day PM will visit Facebook and meet Mark Zuckerberg: Vikas Swarup, MEA pic.twitter.com/78LC1G9uNA
— ANI (@ANI_news) September 24, 2015
06:22 AM स्वामी दयानंद जी का निधन व्यक्तिगत क्षति: पीएम मोदी
अमेरिका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर अपने आध्यात्मिक गुरू दयानंद सरस्वती के निधन पर शोक जताया है. मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'स्वामी दयानंद सरस्वती जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है. प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.'
Swami Dayananda Saraswati ji's demise is a personal loss. I pray that his soul attains eternal peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2015
05:24 AM एक ही होटल में रहेंगे पीएम मोदी और पाक पीएम नवाज शरीफ
भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान एक ही होटल (वाल्डोर्फ एस्टोरिया) में रहेंगे.
05:18 AM पीएम मोदी के स्वागत में होटल के बाहर ढोल-नगाड़े लेकर जुटे लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी पहुंच चुके हैं लेकिन अभी तक वो अपने होटल वॉल्डोर्फ एस्टोरिया नहीं पहुंचे हैं. उनके होटल पहुंचने से पहले से ही उनके समर्थक भारतीय उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े लेकर होटल के बाहर पहुंचे.
PM Narendra Modi's supporters gather outside "The Waldorf Astoria (New York)" to welcome him with dhols. pic.twitter.com/y1nELWs964
— ANI (@ANI_news) September 23, 2015
04:45 AM एयरपोर्ट पर हो रहा था पीएम मोदी का इंतजार
पीएम मोदी के इंतजार में बहुत से भारतीय मूल के लोग न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद.
Indian expats waiting for PM Modi's arrival in New York pic.twitter.com/JAo28eKKfR
— ANI (@ANI_news) September 23, 2015
04:40 AM अमेरिका पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं. उनका विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा
PM Narendra Modi arrives in New York, at John F. Kennedy International Airport #ModiInUSA pic.twitter.com/eP16JhTdN8
— ANI (@ANI_news) September 23, 2015
04:20 AM न्यूयॉर्क: पीएम के होटल के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा
न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के बहुत से लोग लोग होटल वाल्डोर्फ एस्टोरिया (जहां पीएम को रुकना है) के बाहर इकट्ठे हैं. इनके हाथों में पीएम का स्वागत करने वाले पोस्टर-बैनर हैं.
PM Narendra Modi's supporters gather outside "The Waldorf Astoria (New York)" where PM Modi is to stay #ModiInUSA pic.twitter.com/1FP8sjtdHK
— ANI (@ANI_news) September 23, 2015
03:10 AM बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
बीजेपी ने बिहार चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.
BJP releases the list of star campaigners for #BiharPolls. pic.twitter.com/socXo4aKVH
— ANI (@ANI_news) September 23, 2015
12:06 AM सूडान विस्फोट: मरने वालों की संख्या 200 के पार, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
दक्षिण सूडान में पिछले सप्ताह टैंकर में हुए विस्फोट में अभी तक कम से कम 203 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे में घायल हुए 150 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पताल में हैं. विस्फोट के बाद सूडान ने तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था.
12:02 AM हमें पीएम मोदी के सेक्युलरिजम के इतिहास का पता है: रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का बयान, हमें पीएम नरेंद्र मोदी के सेक्युलरिजम के इतिहास की जानकारी है.
12:00 AM PM मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरू स्वामी दयानंद सरस्वती का ऋषिकेश में निधन.