scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 4 घायल

सेना का ये काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे, तभी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काजीकुंड के पास आतंकियों ने उसे निशाना बनाया.  इस आतंकी हमले में छह जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

Advertisement
X
सेना ने घेरा इलाका (फाइल फोटो)
सेना ने घेरा इलाका (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है. सेना का ये काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे, तभी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काजीगुंड के पास आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

इस आतंकी हमले में  दो जवान शहीद हो गया, जबकि 4 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. वहीं सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रही है.

इस हमले में शहीद सैन्य कर्मियों के नाम मणिवनांग और दीपक मेथी हैं, जबकि घायलों में नायक सूबेदार श्रीनिवास मुरली, नायक सूबेदार शिव कुमार, वेद प्रकाश और सुभाष चंद्र शामिल हैं.

इससे पहले ने खबर दी थी कि आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा जम्मू कश्मीर और पंजाब में किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में है. खुफिया सूत्रों ने बताया था कि उसे पुख्ता जानकारी मिली है कि लश्कर आतंकी श्रीनगर, जम्मू और सांबा के अलावा पंजाब में गुरदासपुर और दीनानगर जैसे इलाकों को निशाना बना सकती है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस हमले में लश्कर का ही हाथ है.

Advertisement

हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकी हमले तेज हुए हैं. है. पिछले हफ्ते त्राल में सेना ने हिज्बुल कमांडर सब्जार बट को मार गिराया था. इसके अलावा सेना ने घाटी में सक्रिय 12 खूंखार आतंकियों की लिस्ट भी तैयार की है जिसमें अबु दुजाना समेत कई आतंकी शामिल है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement