scorecardresearch
 

सौरव गांगुली को डी लिट की उपाधि

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बंगाल इंजीनियरिंग और साइंस यूनिवर्सिटी शिबपुर ने मंगलवार को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की.

Advertisement
X
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बंगाल इंजीनियरिंग और साइंस यूनिवर्सिटी शिबपुर ने मंगलवार को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की.

संस्थान का यह आखिरी दीक्षांत समारोह था, चूंकि अब इसका नाम भारतीय विज्ञान, अभियांत्रिकी और तकनीक संस्थान होने जा रहा है.

यूनिवर्सिटी के कुलपति और बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की. गांगुली ने इस मौके पर कहा कि उनके लिए यह पहला सम्मान नहीं है लेकिन सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि यह उन्हें अपने राज्य से मिला है.

उन्होंने कहा कि मैने कभी सोचा नहीं था कि मैं इस मुकाम तक पहुंच सकूंगा कि यह सम्मान मिलेगा.

Advertisement
Advertisement