हाई प्रोफाइल शीना बोरा मर्डर केस में फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा हुआ है. ये रिकॉर्डिंग पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल ने की थी, जिसमें दर्ज बातचीत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि बेटी की हत्या के बाद इंद्राणी मुखर्जी और पीटर ने जानकारी छिपाने की कोशिश की थी.
'आज तक' के हाथ पीटर, इंद्राणी और राहुल के बीच फोन से हुई बातचीत का हिस्सा लगा है. इसमें बताया जा रहा है कि ने शीना के मर्डर के बाद जानकारी को छिपाकर राहुल को गुमराह करने की कोशिश की. सीबीआई ने फोन से बातचीत के 20 में से 7 नमूनों को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया है.
इस बीच सीबीआई ने कहा कि जो कॉल रिकॉर्डिंग्स सामने आए हैं, जांच एजेंसी उन्हें सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जा चुका है.
All the tapes being played on certain channels on Sheena Bora murder case have been taken into account during the CBI investigation: CBI
— ANI (@ANI_news)
These form integral part of evidence against Peter Mukherjee and others which has already been submitted in court. Matter is subjudice: CBI
— ANI (@ANI_news)
पीटर से राहुल से गोवा आने को कहा
इनमें से एक ऑडियो टेप में राहुल पिता पीटर से पूछ रहा है. पीटर उससे कहते हैं कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. राहुल ने बातचीत में कहा कि शीना आखिरी बार इंद्राणी से मिली थी. इस पर पीटर कहते हैं कि वह जो करना चाहे करे. पीटर ने उससे गोवा आकर बात करने को भी कहा.
...और पीटर ने नहीं दिया कोई जवाब
एक दूसरे कॉल रिकॉर्डिंग में राहुल पीटर से शीना के गुमशुदगी पर चिंता जता रहा है. राहुल ने कहा कि शीना कभी दफ्तर से बंक नहीं मारती. लेकिन राहुल के इस सवाल का पीटर ने कोई जवाब नहीं दिया.
राहुल और इंद्राणी में भी हुई बातचीत
तीसरा टेप राहुल और इंद्राणी की बातचीत का है. इसमें इंद्राणी राहुल से कहती है कि उन्होंने शीना की कंपनी के एचआर से बात की है. उसने बताया कि वह छुट्टी पर है. इंद्राणी ने कहा कि शीना की खबर मिलते ही पुलिस सूचना जरूर देगी.
2012 में लापता हुई थी इंद्राणी
बता दें कि शीना बोरा 24 अप्रैल 2012 से लापता थी, जिसके बाद 25 अगस्त 2015 को मुंबई पुलिस ने उसकी मां इंद्राणी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया. इंद्राणी स्टार टीवी के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी हैं. इस मर्डर मिस्ट्री में समय के साथ कई पेच सामने आए, जिसके बाद इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना, ड्राइवर श्याम राय और फिर पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. ड्राइवर श्याम सरकारी गवाह बन चुका है.