scorecardresearch
 

बाबरी कांड पर मलिक के बयान से मचा बवाल

पड़ोसी देश से शांति का संदेशा लेकर आए पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक विवादों में हैं. विवाद की वजह बन गया है उनका एक बयान.

Advertisement
X

पड़ोसी देश से शांति का संदेशा लेकर आए पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक विवादों में हैं. विवाद की वजह बन गया है उनका एक बयान.

दिल्ली में मीडिया के सामने पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने कई आतंकी वारदात के साथ बाबरी कांड का नाम भी जोड़ा है. रहमान मलिक ने कहा है कि 9/11, बॉम्बे ब्लास्ट और समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट को याद करने की जरूरत नहीं है, तो इसके साथ ही रहमान मलिक ने बाबरी कांड का नाम भी लिया.

आतंकी हमलों के साथ बाबरी कांड को जोड़े जाने के बाद सियासत गर्म हो गई है क्योंकि साझा प्रेस कांफ्रेंस के वक्त रहमान मलिक के साथ गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे भी बैठे हुए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement