scorecardresearch
 

अविश्वास प्रस्ताव सहित सभी विकल्प खुले हैं: शाहनवाज

संसद के बजट सत्र के पहले चरण की समाप्ति से कुछ दिन पहले द्रमुक के सत्तारूढ़ संप्रग से अलग हो जाने के बीच बीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की नाजुक हालत पर पार्टी नजर बनाये हुए है और अविश्वास प्रस्ताव लाने सहित सभी विकल्प खुले हैं.

Advertisement
X

संसद के बजट सत्र के पहले चरण की समाप्ति से कुछ दिन पहले द्रमुक के सत्तारूढ़ संप्रग से अलग हो जाने के बीच बीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की नाजुक हालत पर पार्टी नजर बनाये हुए है और अविश्वास प्रस्ताव लाने सहित सभी विकल्प खुले हैं.

पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने संसद परिसर में संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के सवाल पर कहा, ‘भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मौजूदा हालात पर नजर बनाये हुए है. हमारे लिए सारे विकल्प खुले हैं और उचित समय पर उचित फैसला करेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘भाजपा और देश की जनता चुनाव के लिए तैयार है. लेकिन सरकार और सीबीआई चुनाव के लिए तैयार नहीं हैं.’ हुसैन ने कहा कि सरकार ने बजट सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के साथ आम बजट, रेल बजट और झारखंड का बजट जैसे महत्वपूर्ण कार्य करा लिये लेकिन इस दौरान वह अपने कुछ सहयोगियों से घिरी आई तो उसके कुछ सहयोगी दल उसे छोड़ गए.

श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर द्रमुक द्वारा समर्थन वापसी और मुलायम सिंह यादव के बारे में केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की टिप्पणी पर बाहर से सरकार को सहयोग दे रही सपा की नाराजगी का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए शाहनवाज ने कहा कि आज बजट सत्र के पहले चरण की कार्यवाही समाप्त होने के साथ सरकार नाजुक हालत में है और भाजपा की इस नाजुक हालत पर नजर है.

Advertisement

इससे पहले भाजपा के कुछ नेताओं की ओर से बयान आ चुका है कि पार्टी अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी.

Advertisement
Advertisement