प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से संबंधित एक कंपनी को नोटिस भेजने की खबर मीडिया में लीक करने के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर निशाना साधा. ईडी राजस्थान के बीकानेर जिले में हुए एक भूमि सौदे में कथित धनशोधन के मामले की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में यह नोटिस भेजा गया.
प्रियंका ने कहा, ‘हमें यह बुधवार शाम चार बजे मिला, लेकिन साफ तौर पर आपको हमसे पहले इसकी जानकारी मिल गई.’
We received it today but you received it a day before: Priyanka Gandhi to media on ED issues notice to Sky Light
— ANI (@ANI_news)
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मेसर्स को धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नोटिस भेजा गया, जिसमें उससे कुछ वित्तीय ब्यौरे एवं दूसरे दस्तावेज मांगे गए.
Priyanka Gandhi on ED issues notice to Skylight Hospitality Ltd
— ANI (@ANI_news)