scorecardresearch
 

मॉरीशस यात्रा पर जाएंगे राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के निमंत्रण पर 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस की यात्रा पर जाएंगे.

Advertisement
X
प्रणब मुखर्जी
प्रणब मुखर्जी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के निमंत्रण पर 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस की यात्रा पर जाएंगे.

मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस, 12 मार्च, के मौके पर मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे. ढाका की अपनी तीन से पांच मार्च की यात्रा से लौटे राष्ट्रपति की यह अगली विदेश यात्रा होगी. मुखर्जी की इस यात्रा के दौरान मॉरीशस तथा भारत के बीच कई स्वास्थ्य सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

मॉरीशस में मुखर्जी के सम्मान में एक नागरिक स्वागत समारोह भी आयोजित किया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement