नोटबंदी को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में शुरुआत से जारी गतिरोध पर विपक्ष को जवाब देने के लिए मंगलवार को बीजेपी के संसदीय दल की बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई इस बैठक में सरकार ने संसद में पलटवार की रणनीति बनाई. प्रधानमंत्री मोदी संसदीय दल की बैठक में बोलते हुए तीन बार भावुक हुए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि को लेकर विपक्ष अफवाह फैला रहा है. नोटबंदी पर विपक्ष के हमले झेल रहे पीएम मोदी ने अपने एप पर नोटबंदी को लेकर जनता से राय मांगी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में सांसदों से कहा कि नोटबंदी को ना कहें. पीएम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक तो सिर्फ सैनिक ही कर सकते हैं. नोटबंदी आतंक, ड्रग्स और ब्लैक मनी के खिलाफ उठाया गया कदम है. उन्होंने सांसदों से गुजारिश की कि वह जनता के बीच में जाएं और इसके बारे में जानकारी दें.
ने ट्वीट कर एक एप के जरिए नोटबंदी को लेकर जनता से राय मांगी है. उन्होंने देश की जनता से सर्वे में शामिल होने का अनुरोध भी किया है.
I want your first-hand view on the decision taken regarding currency notes. Take part in the survey on the NM App.
— Narendra Modi (@narendramodi)