scorecardresearch
 

आम आदमी की होगी हमारी पार्टी: केजरीवाल

समाजसेवा से राजनीति में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल आज अपनी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक करने जा रहे हैं. तीन दिनों तक ये बैठक चलेगी. इन तीन दिनों में पार्टी की प्रस्तावना तय होगी.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

समाजसेवा से राजनीति में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल आज अपनी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक करने जा रहे हैं. तीन दिनों तक ये बैठक चलेगी. इन तीन दिनों में पार्टी की प्रस्तावना तय होगी.

केजरीवाल ने कहा कि 'हमारी पार्टी आम आदमी की पार्टी होगी. पार्टी में कोई पद नहीं होगा. पार्टी में महिलाओं और युवाओं की अहम भूमिका होगी.' उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा लोकतंत्र है.

सोमवार को होगा पार्टी के नाम का ऐलान
इन तीन दिनों में पार्टी के नाम और प्रस्तावना समेत कई दूसरे अहम मुद्दों पर भी फैसला होना है. सोमवार को केजरीवाल अपनी नई पार्टी के नाम का एलान करेंगे. टीम अन्ना से अलग होने के बाद केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है.

केजरीवाल का दावा है कि आज की बैठक में भाग लेने पूरे देश से उनके प्रतिनिधि आए हुए हैं. केजरीवाल की पार्टी के लोग तीन दिन तक मंथन करेंगे. इसके बाद सोमवार को पार्टी का नाम और इसके प्रतिनधियों का ऐलान किया जाएगा.

केजरीवाल का कहना है कि 'मुझे नहीं मालूम कि मैं चुनाव में खड़ा होउंगा या नहीं.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement