का तीन दिनों का भारत दौरा खत्म हो गया है और अब वह अपनी पत्नी मिशेल के साथ सऊदी अरब के लिए रवाना हो चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी रवानगी के बाद ट्वीट करके उन्हें शुभ यात्रा कहा.
Farewell ! Your visit has taken India-USA ties to a new level & opened a new chapter. Wish you a safe journey.
— Narendra Modi (@narendramodi)
दोपहर को ओबामा पत्नी मिशेल के साथ पालम एयरपोर्ट पर अपने विमान पर चढ़ते हुए सबको हाथ जोड़कर नमस्ते किया. दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर उनका विशेष विमान एयरफोर्स वन पालम हवाई अड्डे से रवाना हुआ. दौरे के अंतिम दिन सुबह करीब 10 बजकर 55 मिनट पर सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम पहुंचे. ओबामा ने वहां भी अपने भाषण की शुरुआत नमस्ते के साथ ही की.
व्हाइट हाउस की ओर से ट्वीट करके नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया गया.
Thank you for a memorable visit, and to the Indian people for their warm
welcome. -bo
— The White House (@WhiteHouse)
तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए बराक ओबामा ताजमहल देखना चाहते थे, लेकिन सऊदी अरब जाने की वजह से उनका आगरा दौरा रद्द करना पड़ा. नरेंद्र मोदी ने ओबामा को जाने से पहले स्मारक के तौर पर मूल स्मारक डाक टिकट भी दिया.
Original commemorative stamp issued on 26th Jan 1950 is on back cover of the US telegram I gifted President Obama
— Narendra Modi (@narendramodi)