scorecardresearch
 

मेरे और मेरे बेटे के जिंदा रहते अलग उत्तर कर्नाटक नहीं बनेगा: देवगौड़ा

कर्नाटक में इन दिनों अलग राज्य को लेकर आंदोलन हो रहा है लेकिन पूर्व पीएम और राज्य में सत्ताधारी जद(एस) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि उनके जीवन काल में अलग राज्य नहीं बनेगा.

Advertisement
X
 एच. डी. देवेगौड़ा
एच. डी. देवेगौड़ा

को बांटने की किसी भी पहल का विरोध करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने उत्तर कर्नाटक के लोगों से अपील की है कि भाजपा के उकसावे में ना आएं. उन्होंने कहा कि अलग राज्य की मांग उनके या उनके बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के जीवनकाल मे पूरी नहीं होगी.

देवेगौड़ा का बयान ऐसे दिन आया जब उत्तर कर्नाटक प्रत्येक राज्य होराता समिति ने 13 जिलों में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है.  यह समिति कर्नाटक के उत्तरी हिस्से में अलग राज्य की मांग कर रही है.

उन्होंने कहा, 'राज्य बजट आवंटन में उत्तर कर्नाटक के लिए कोई अन्याय नहीं किया गया है.' उन्होंने राज्य भाजपा के अध्यक्ष बी. एस. पर 'दुष्प्रचार' के माध्यम से अशांति फैलाने का प्रयास करने के आरोप लगाए.

देवगौड़ ने पीटीआई से कहा, 'येदियुरप्पा का उकसावा सही साबित नहीं होगा. हम इस पर ध्यान देंगे.अगर कुछ लोग अलग उत्तर कर्नाटक की मांग करते हैं तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यह नहीं होगा, मेरे जीवनकाल में नहीं होगा और न ही मेरे बेटे के जीवनकाल में होगा.'

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राज्य अध्यक्ष  उत्तर कर्नाटक के लोगों को 'भड़का' रहे हैं क्योंकि काफी सीटें जीतने के बावजूद सरकार बनाने में विफल रहने के बाद उनका 'गुस्सा शांत नहीं हुआ है.'

गौड़ा ने आरोप लगाए कि पूर्व मुख्यमंत्री लोगों को कृषि ऋण माफी, राज्य बजट और अन्य मुद्दों पर 'धमका' रहे हैं जिसका एकमात्र उद्देश्य अशांति पैदा करना है.

पूर्व ने कहा कि राज्य के एकीकरण के लिए कई नेताओं ने बलिदान दिया है.उन्होंने लोगों से अपील की कि भड़कावे में ना आएं और 'वर्तमान सरकार पर विश्वास रखें.'

समिति ने अलग राज्य की मांग करते हुए बंद की अपील की और आरोप लगाए कि सरकारों ने क्षेत्र के साथ भेदभाव किया है.

Advertisement
Advertisement