scorecardresearch
 

अरुणाचल में लापता हुए हेलिकॉप्टर की कोई खबर नहीं, तलाशी अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि ऐसा हो सकता है कि हेलिकॉप्टर तोरू में होस्तलाम और बोरम के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो गया हो. आईएएफ का हल्का हेलिकॉप्टर (एएलएच) राज्य में बाढ़ बचाव कार्यो में लगा हुआ था यह हेलिकॉप्टर मंगलवार को तकरीबन 3.50 पर लापता हो गया था.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को दूसरे दिन भी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लापता हेलिकॉप्टर की तलाश जारी है. इस हेलिकॉप्टर में चालक दल के तीन सदस्य सवार थे. अरुणाचल प्रदेश पुलिस के प्रमुख संदीप गोयल ने बताया राज्य पुलिस के साथ सेना भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बचाव दल लापता हेलिकॉप्टर का पता लगाने के लिए पपुम पारे जिले के यूपिया और होज तेलम के बीच जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में खोजबीन कर रहे हैं.

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि ऐसा हो सकता है कि हेलिकॉप्टर तोरू में होस्तलाम और बोरम के बीच . आईएएफ का हल्का हेलिकॉप्टर (एएलएच) राज्य में बाढ़ बचाव कार्यो में लगा हुआ था यह हेलिकॉप्टर मंगलवार को तकरीबन 3.50 पर लापता हो गया था.

 

इलाके में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद हेलिकॉप्टर को जमीन धंसने की वजह से सागले और डमबुक में फंसे लोगों को निकालने के काम पर लगाया गया था. रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सोंबित घोष ने कहा कि हेलिकॉप्टर मंगलवार सुबह जोरहट स्थित अपने बेस से बाढ़ बचाव कार्यो में शामिल होने के लिए रवाना हुआ था जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है.

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement