scorecardresearch
 

NewsWrap: आज पंजाब में PM मोदी की रैली, पढें 5 बड़ी खबरें

2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार अब सीधे आम लोगों से जुड़ रही है. इसी अगुवाई में पीएम मोदी आज किसानों को साधने की कोशिश करेंगे. वहीं पाकिस्तान के पेशावर में याकातूत इलाके में मंगलवार रात आत्मघाती बम हमला हुआ. इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि  65 लोग घायल हैं.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार अब सीधे आम लोगों से जुड़ रही है. इसी अगुवाई में पीएम मोदी आज किसानों को साधने की कोशिश करेंगे. वहीं पाकिस्तान के पेशावर में याकातूत इलाके में मंगलवार रात आत्मघाती बम हमला हुआ. इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि  65 लोग घायल हैं.

2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार अब सीधे आम लोगों से जुड़ रही है. इसी अगुवाई में पीएम मोदी आज किसानों को साधने की कोशिश करेंगे. पीएम आज पंजाब के मलोट में किसान रैली को संबोधित करेंगे.

पाकिस्तान के पेशावर में याकातूत इलाके में मंगलवार रात आत्मघाती बम हमला हुआ. इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि  65 लोग घायल हैं. घायलों को पास के लेडी रीडिंग अस्पताल भेजा गया है. राहत एवं बचाव टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं.

Advertisement

संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है और इस सत्र में कई अहम विधेयक लंबित हैं. बीते बजट सत्र के हंगामेदार रहने की वजह से इस सत्र में विधेयकों का बोझ और बढ़ गया है. 18 कार्यदिवस वाले इस सत्र में 50 से ज्यादा विधेयक और 6 अध्यादेश लंबित हैं. अब सरकार के सामने चुनौती होगी कि वह सत्र को सुचारू रूप से चलाकर इन विधेयकों को पारित कराए.

थाईलैंड में गुफा में फुटबॉल टीम के 12 बच्चों और उनके कोच की जान बचाने में महाराष्ट्र के सांगली जिले के किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड कंपनी के डिजाइनिंग इंजीनियर प्रसाद कुलकर्णी ने अहम भूमिका निभाई. बता दें कि थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 फुटबॉलर बच्चों समेत उनके कोच को सुरक्षित बचा लिया गया है. लंबी जद्दोजहद के बाद मंगलवार को वह वक्त आया जब स्पेशल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के पास गाड़ी के टैंकर के भिड़ने से 8 लोगों को मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे के पास ही बोलेरो गाड़ी एक टैंकर से जा भिड़ी, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement