प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह देहरादून पहुंचे. इसके बाद वो उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा के नजदीक स्थित हर्षिल पहुंचे. यहां 11 हजार फुट की ऊंचाई पर मौजूद सेना के बेस पर सेना प्रमुख और आईटीबीपी के डीजी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई.महार रेजिमेंट के जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली के मौके पर पहले उनको मिठाई खिलाई और उसके बाद उनके साथ फोटो खिंचाई.
देहरादून निकलने से पहले उन्होंने ट्वीट कर लोगों को दिवाली की बधाई दी. पीएम ने ट्वीट में लिखा, 'दिवाली लोगों की जिंदगी में खुशहाली और समृद्धि लाए.'
हर्षिल से पीएम सीधे केदारनाथ घाटी पहुंचे. यहां वे बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं. यहां पीएम केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे. कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण भी करेंगे. इन प्रोजेक्ट्स में मंदिर तक जाने वाला रास्ता, मंदाकिनी नदी पर बने घाट और पुरोहितों के लिए घर शामिल हैं.Uttarakhand: Prime Minister Narendra Modi arrives in Dehradun; he will celebrate the festival of in Kedarnath
— ANI (@ANI)
Happy ! May this festival bring happiness, good health and prosperity in everyone’s lives. May the power of good and brightness always prevail!: Prime Minister Narendra Modi. (File pic)
— ANI (@ANI)