पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है.
विज्ञप्ति के मुताबिक, बीजेपी नेता जगदीश मुखी को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का लेफ्टिनेंट बनाया गया है. इनके अलावा बनवारी लाल पुरोहित असम के गवर्नर बनाए गए हैं, जबकि वीपी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं.