ईरान संकट, आतंकवाद की चुनौती के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अपने पहले दौरे पर भारत पहुंचे हैं. माइक पोम्पियो मंगलवार देर रात को दिल्ली पहुंचे तो वहीं आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जिस वक्त माइक पॉम्पियो ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की तब उनके साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, NSA अजित डोभाल भी थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक पोम्पियो की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली.
US Secretary of State Mike Pompeo leaves after meeting NSA Ajit Doval at South Block, New Delhi. (Earlier visuals)
— ANI (@ANI)
Delhi: US Secretary of State Mike Pompeo meets EAM Subrahmanyam Jaishankar. Pompeo had met PM Narendra Modi and NSA Ajit Doval earlier today.
— ANI (@ANI)
Delhi: US Secretary of State Mike Pompeo meets Prime Minister Narendra Modi. The US Secretary of State is on a visit to India from June 25-27.
— ANI (@ANI)
पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और NSA अजित डोभाल से अलग से मुलाकात की. भारत और अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर बात होनी हैं, ऐसे में अब साझा बयान पर हर किसी की नज़र है. इस बैठक में G-20 में होने वाली डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी की मुलाकात का एजेंडा तय होने की उम्मीद रही.
Delhi: US Secretary of State Mike Pompeo meets Prime Minister Narendra Modi. The US Secretary of State is on a visit to India from June 25-27.
— ANI (@ANI)
भारत लगातार आतंकवाद, ईरान और एंटी मिसाइल सिस्टम S-400 पर अपनी राय अमेरिका को बता रहा है. अमेरिका रूस से S-400 खरीदने की भारत की कोशिशों का विरोध कर रहा है और भारत को प्रतिबंध की धमकी भी दी है.
A big welcome to Secretary of State Mike Pompeo. It’s great to have you and your team in India. We look forward to excellent meetings to advance the U.S.-India strategic partnership.
— Ken Juster (@USAmbIndia)
मोदी-पॉम्पियो की ये मुलाकात अगले हफ्ते होने वाली G20 बैठक से पहले हो रही है. जापान के ओसाका में होने वाली इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है. ऐसे में इस बैठक में उस मुलाकात के एजेंडे पर काम हो सकता है. नरेंद्र मोदी दोबारा बड़े बहुमत से सरकार में आए हैं, तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में जाने को तैयार हैं.
बनेगी बात या बिगड़ेंगे हालात?
भारत और अमेरिका के बीच हालिया दिनों में संबंध कुछ ठीक नहीं रहे हैं. अमेरिका और ईरान में ठनी हुई है, अमेरिका की मांग है कि भारत ईरान से तेल ना खरीदे और भारत का बिना तेल काम होना मुश्किल है. साथ ही रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने पर अमेरिका अड़ंगा लड़ा रहा है, लेकिन भारत को ये भा नहीं रहा है. ऐसे में इस मुद्दे पर बात होनी भी तय है.