scorecardresearch
 

सरदार पटेल के बहाने आज एक मंच पर नजर आएंगे नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में एक मंच पर नजर आएंगे. दोनों सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे.

Advertisement
X
मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी
मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में एक मंच पर नजर आएंगे. दोनों को समर्पित संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे.

इसके दो दिन बाद, 31 अक्टूबर को मोदी सरदार सरोवर बांध के नजदीक की नींव रखेंगे.

संग्रहालय का निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल सोसायटी ने किया है. सोसायटी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री दिन्शा पटेल ने मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें समारोह में आमंत्रित किया था. समारोह के आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि होंगे और गुजरात के मुख्यमंत्री विशिष्ट अतिथि होंगे.

बीजेपी, और खासकर मोदी कांग्रेस पर अकसर पटेल की विरासत की उपेक्षा करने और नेहरू-गांधी वंश परंपरा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं.

Advertisement
Advertisement