महाराष्ट्र की लड़ाई रविवार को ट्वीटर पर लड़ी जा रही है. दोपहर बाद अचानक डिप्टी सीएम अजित पवार सक्रिय हुए और एक के बाद एक कई ट्वीट किए. अजित पवार ने कहा कि एनसीपी और बीजेपी महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देगी. अजित पवार ने यह भी कहा कि वे एनसीपी में हैं और आगे भी एनसीपी में ही रहेंगे इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शरद पवार ही उनके नेता है.
शरद पवार का जवाब
अजित पवार के इस ट्वीट के बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी ट्विटर का सहारा लेकर जवाब दिया है. शरद पवार तुरंत ट्वीट कर दो टूक कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है. शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार की बात को काटते हुए कहा कि अजित पवार का बयान झूठा और भ्रम फैलाने के लिए है.
There is no question of forming an alliance with .
NCP has unanimously decided to ally with & to form the government. Shri Ajit Pawar’s statement is false and misleading in order to create confusion and false perception among the people.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks)
NCP में ट्विटर वार
रविवार को पहले और बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देने का वादा किया. इससे पहले अजित पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई नेताओं का आभार जताया और कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी की सरकार जनहित में काम करेगी.
, ‘मैं एनसीपी में हूं और हमेशा एनसीपी में ही रहूंगा और शरद पवार साहेब हमारे नेता हैं. हमारे बीजेपी-एनसीपी गठबंधन महाराष्ट्र में अगले पांच साल के लिए स्थिर सरकार देगी, ये सरकार राज्य और लोगों के कल्याण के लिए गंभीरता से काम करेगी. चिंता की कोई बात नहीं है, सब कुछ बढ़िया है. बस थोडे से धैर्य की जरूरत है, आपके समर्थन के लिए आप सबों का बहुत आभार.’
I am in the NCP and shall always be in the NCP and Saheb is our leader.
Our BJP-NCP alliance shall provide a stable Government in Maharashtra for the next five years which will work sincerely for the welfare of the State and its people.
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks)
इसके जवाब में शरद पवार ने ट्वीट करके कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन करने का सवाल ही नहीं उठता है. एनसीपी ने बहुमत से शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का फैसला लिया है. अजित पवार का बयान गलत और गुमराह करने वाला है. वो लोगों के बीच गलत धारणा पैदा कर रहे हैं.