scorecardresearch
 

INX केस: CBI ने SC में चिदंबरम की जमानत याचिका का किया विरोध

आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया. सीबीआई ने पी चिदंबरम की जमानत अर्जी का विरोध किया.

Advertisement
X
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (फाइल फोटो)

  • चिदंबरम की जमानत याचिका पर CBI का जवाब दाखिल
  • CBI ने पी चिदंबरम की जमानत अर्जी का किया विरोध

आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया. सीबीआई ने पी चिदंबरम की जमानत अर्जी का विरोध किया.

सीबीआई ने कहा इस मामले की जांच अभी चल रही है. , वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. उन्होंने निजी लाभ के लिए देश के उच्च पद का इस्तेमाल किया. सीबीआई ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले में माना है कि पी चिदंबरम गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं.

सीबीआई ने कहा है कि पी चिदंबरम ने दो गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की. ऐसे में उनकी जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए.

क्या है मामला?

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम का नाम आईएनएक्स मीडिया मामले में पीटर और इंद्राणी मुखर्जी की ओर से नाम लिए जाने के बाद सामने आया. दंपति वर्तमान में इंद्राणी मुखर्जी की पहली शादी से हुई बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में मुबंई की जेल में बंद है. आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement