scorecardresearch
 

सियाचिन ट्रैकिंग अभियान पर पाक की आपत्ति को भारत ने किया खारिज

भारत ने नवंबर में होने वाले सियाचिन ट्रैंकिंग अभियान पर पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज कर दिया है.

Advertisement
X

भारत ने नवंबर में होने वाले सियाचिन ट्रैंकिंग अभियान पर पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज कर दिया है.

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने सियाचिन तक सिविलियन ट्रैक स्थापित किए जाने की योजना से इनकार किया और साथ ही बताया कि भारत ने नवंबर में होने वाले सियाचिन ट्रैंकिंग अभियान पर पाकिस्तान की आपत्तियों को भारत ने खारिज कर दिया है.

एंटनी ने लोकसभा में निलेश नारायण राणे, ई जी सुगावनम और समीर भुजबल के सवालों के लिखित जवाब में बताया कि सरकार का सियाचिन तक सिविलियन ट्रैक स्थापित करने का कोई विचार नहीं है. उन्होंने इस बात से सहमति जतायी कि पाकिस्तान ने इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर में सियाचिन ग्लेशियर तक होने वाले नागरिक पर्वतारोहण तथा पैदल अभियान के खिलाफ विरोध जताया था.

एंटनी ने बताया, ‘‘पाकिस्तान ने दावा किया है कि ट्रैकिंग अभियान विवादित क्षेत्र की कानूनी स्थिति के विपरीत है.’’ उन्होंने बताया, ‘‘लेकिन भारत ने पाकिस्तान को सूचित किया है कि ट्रैकिंग अभियान वाला क्षेत्र जम्मू और कश्मीर राज्य की सीमा में आता है जो भारत का एक अभिन्न अंग है.’’{mospagebreak}

Advertisement

हरीश चौधरी, पी विश्वनाथन, अर्जुन राय और संजय धोत्रे के एक अन्य सवाल के लिखित उत्तर में रक्षा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2007 से 2009 के बीच अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यावरण परिस्थितियों के चलते 18 जवान शहीद हो गए और 71 गंभीर रूप से घायल हुए. उन्होंने बताया कि सरकार ने इसी घटनाओं को रोकने तथा सैनिकों का मनोबल उंचा बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं.

Advertisement
Advertisement