scorecardresearch
 

दुबई में किसके साथ रहता था 2000 करोड़ का घोटालेबाज मंसूर खान?

2000 करोड़ के घोटाले के आरोपी मंसूर खान के बारे में जानकारी मिली है कि वो दुबई अपने परिवार के साथ रह रहा था. सूत्रों के मुताबिक मंसूर अपनी चौथी पत्नी और बहनोई जुनैद के साथ दुबई में रह रहा था.

Advertisement
X
IMA पोंजी स्कैम के मुख्य आरोपी मंसूर खान
IMA पोंजी स्कैम के मुख्य आरोपी मंसूर खान

बेंगलुरु के चर्चित आईएमए (I Monetary Advisory) पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी मंसूर खान को आज (शुक्रवार) दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. मंसूर खान को दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

2000 करोड़ के घोटाले के आरोपी मंसूर खान के बारे में जानकारी मिली है कि वो दुबई अपने परिवार के साथ रह रहा था. सूत्रों के मुताबिक मंसूर अपनी चौथी पत्नी और बहनोई जुनैद के साथ दुबई में रह रहा था. उसे वहां एक पॉश इलाके में भारतीय व्यापारी का संरक्षण मिला हुआ था.

मंसूर अपना बिजनेस प्लान के बारे में चर्चा करने के लिए दुबई के एक होटल में देर रात तक मीटिंग करता था. इस दौरान उसने इस बात की भी चर्चा की थी कि दुबई में उसके बिजनेस कौन संभालेगा.

Advertisement

मंसूर खान पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. आईएमए के अध्यक्ष मंसूर खान ने अपनी स्कीम में 14 से 18 फीसदी के भारी रिटर्न का लालच देकर हजारों निवेशक को धाखा दिया था, जिसके बाद करीब 25 हजार लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी.

मंसूर खान पर आरोप है कि वह करीब 2000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दुबई भाग गया था. पुलिस ने आईएमए जयनगर के दफ्तर में और मंसूर खान के घर में छापा मारा था. जिसमें करोड़ों रुपये की ज्वैलरी और दस्तावेज जब्त किए थे.

बता दें कि मंसूर खान ने हाल ही में एक वीडियो जारी करके भारत लौटने की जानकारी दी थी. मंसूर खान ने कहा था कि भारत छोड़ना उसकी सबसे बड़ी गलती थी, लेकिन हालात ऐसे बन गए थे कि देश छोड़कर जाना पड़ा. उसने यह भी कहा था कि भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. मंसूर ने कहा था कि मैं ये भी नहीं जानता कि मेरा परिवार कहा है?

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement