scorecardresearch
 

मोदी के मंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री की तुलना किम जोंग उन से की

सिंह का यह बयान विजयन के उस बयान के बाद आया है. इसमें उन्होंने किम जोंग-उन की प्रशंसा यह कहते हुए की थी कि किम ने वामपंथ शासित देश चीन से भी अच्छे तरीके से साम्राज्यवादी अमेरिका को कड़ी टक्कर दी है.

Advertisement
X
पिनाराई विजयन की किम जोंग उन से तुलना
पिनाराई विजयन की किम जोंग उन से तुलना

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन से की. उन्होंने कहा कि वह दोनों एक ही जैसे दिखते हैं और उनका व्यवहार भी एक ही जैसा है.

सिंह का यह बयान विजयन के उस बयान के बाद आया है. इसमें उन्होंने किम जोंग-उन की प्रशंसा यह कहते हुए की थी कि किम ने वामपंथ शासित देश चीन से भी अच्छे तरीके से साम्राज्यवादी अमेरिका को कड़ी टक्कर दी है.

किम जोंग की तरह दिखते हैं केरल के CM

सिंह ने कहा, “ केरल सरकार के मुख्यमंत्री किम जोंग की तरह दिखते हैं, उनकी तरह कार्य और व्यवहार करते हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार राज्य में उन लोगों का जो उसके खिलाफ आवाज उठाते हैं.

Advertisement

बेहतर उदाहरण पेश कर रहा उत्तर कोरिया

विजयन ने पिछले हफ्ते पार्टी की जिला समिति की बैठक को कोझीकोड में संबोधित करते हुए कहा था कि साम्राज्यवादी ताकतों को हराने में एक बेहतर उदाहरण पेश कर रहा है.

बता दें कि उत्तर कोरिया की हथियारों संबंधी महत्वकांक्षाओं के कारण बढ़ते तनाव के बाद उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के शीर्ष अधिकारी ने दो साल से अधिक समय बाद पहली आधिकारिक वार्ता की. इसमें उत्तर कोरिया ने आगामी शीतकालीन ओलंपिक में एथलीट और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रस्ताव रखा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement