scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मार ली है. जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है.

Advertisement
X
पुलिस की जांच जारी
पुलिस की जांच जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मार ली है. जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है.

222वीं बटालियन में थे तैनात बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जावारम गांव स्थित शिविर में 222 वीं बटालियन के जवान सुखविंदर सिंह ने खुद को गोली मार ली है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जावारम गांव में के 222वीं बटालियन का शिविर है. आज जब सुखविंदर शिविर में संतरी ड्यूटी पर था तब उसने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली.

अधिकारियों ने बताया कि जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह सुखविंदर की ओर भागे. वहां उन्होंने देखा कि सुखविंदर वहां पड़ा हुआ है. जवानों ने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी तथा उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

उन्होंने बताया कि जवान पंजाब का निवासी था. उसके आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है. उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी जा रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement