scorecardresearch
 

कांग्रेस का करारा हमला, कहा- मोदी शासनकाल में हुए रिकॉर्ड रेल हादसे

सुरजेवाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुआवजे की रकम उन लोगों की जान नहीं लौटा सकती है. उन्होंने सवाल दागा, 'अहम सवाल यह है कि हादसों को रोकने के लिए आप कदम क्या उठा रहे हैं?

Advertisement
X
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

रेल हादसों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस ने रेल हादसों का रिकॉर्ड बनाने वाली मोदी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि साल 2014 में बीजेपी सत्ता में आई, तब से अब तक 27 रेल हादसे हो चुके हैं. इन हादसों में 259 यात्रियों की जान जा चुकी है और 899 घायल हो चुके हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'मई 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आई, तब से अब तक हो चुके हैं, जिनमें 259 यात्रियों की मौत हो गई और 899 घायल हो गए. सरकार कब जागेगी? एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'उत्कल एक्सप्रेस हादसे में मारे गए यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी शोक-संवेदना. निर्दोषों की मौत रेलवे की सुरक्षा पर गंभीर बादल.'

 

 

Advertisement

इसके बाद में सुरजेवाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुआवजे की रकम उन लोगों की जान नहीं लौटा सकती है. उन्होंने सवाल दागा, 'अहम सवाल यह है कि हादसों को रोकने के लिए आप कदम क्या उठा रहे हैं? सरकार ने ऐसे क्या उपाय किए हैं, ताकि न हों? क्या पर्याप्त उपाय किए गए?'

पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम 23 यात्रियों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए. इस साल देश में कई हुए. ऐसे में बुलेट ट्रेन का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार पर सवाल उठना लाजमी है.

 

Advertisement
Advertisement