scorecardresearch
 

एअर इंडिया फ्लाइट मामले में मंत्रालय ने दी रिजिजू को क्लीन चिट

एअर इंडिया फ्लाइट मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू को क्लीन चिट दे दी है. मंत्रालय ने प्रधानमंत्री दफ्तर (पीएमओ) को इस बारे में जानकारी दे दी है.

Advertisement
X
Kiren Rijiju
Kiren Rijiju

एअर इंडिया फ्लाइट मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू को क्लीन चिट दे दी है. मंत्रालय ने प्रधानमंत्री दफ्तर (पीएमओ) को इस बारे में जानकारी दे दी है.

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि मंत्रालय ने पीएमओ को सूचित किया है कि 24 जून को के लेट होने में रिजिजू की कोई गलती नहीं थी. पीएमओ ने गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उन आरोपों पर रिपोर्ट मांगी थी जिनमें कहा गया था कि रिजिजू ने अपनी वीआईपी हैसियत की वजह से एअर इंडिया के यात्रियों को असुविधा पहुंचाई थी.

लेह से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की उड़ान करीब एक घंटे देर से रवाना हुई थी और रिजिजू, उनके सहायक और जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह के लिए जगह बनाने के लिए एक परिवार के . विवाद होने के बाद रिजिजू ने गुरुवार को माफी भी मांगी थी. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने भी माफी मांगी थी.

Advertisement

(इनपुट: भाषा)

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement