scorecardresearch
 

CCPA की बैठक आज, संसद के शीतकालीन सत्र की तारीख पर होगा फैसला

बुधवार को मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति (सीसीपीए) बैठक करेगी. ये बैठक शाम 7 बजे होगी. इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

  • समिति की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर होगी
  • राजनाथ सिंह संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं

संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर बुधवार को मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति (सीसीपीए) बैठक करेगी. ये बैठक शाम 7 बजे होगी. बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. बैठक में शीतकालीन सत्र की तारीखों पर फैसला होगा.

यह सत्र मोदी सरकार के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की पूरी कोशिश करेगी. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. समिति की बैठक रक्षा मंत्री के घर होगी. राजनाथ सिंह संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं.

पिछले दो साल से शीतकालीन 21 नवंबर को शुरू होता रहा है और जनवरी के पहले हफ्ते तक जारी रहता आया है. इस बार क्या तारीख होगी, इसका फैसला बुधवार को सीसीपीए की बैठक में हो सकता है.

Advertisement

इनकम टैक्स एक्ट 1961 और फाइनेंस एक्ट 2019 पर अध्यादेश ला चुकी है. आगामी सत्र में इस अध्यादेश पर फैसला हो सकता है. मंद पड़ी अर्थव्यवस्था और विकास दर में तेजी लाने के लिए सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में भारी छूट दी है. सरकार इस कदम से नए और देशी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को राहत देना चाहती है. एक्ट का अध्यादेश इसी से जुड़ा है. यह अध्यादेश सितंबर महीने में लाया गया था.

दूसरा अध्यादेश भी पिछले महीने लाया गया जो और इससे जुड़े उपकरणों के निर्माण, स्टोरेज और बिक्री से जुड़ा है. आगामी सत्र में इस पर भी सरकार कानून बना सकती है. (PTI से इनपुट)

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement